24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग को दोस्त के रूम पर ले गया डिलीवरी बॉय, बारी-बारी से किया बलात्कार; पुलिस क्वार्टर के पास पटककर भागा

Bikaner Rape Case: बीकानेर शहर के एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका से बलात्कार का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 2 May 2025, 12:44 PM IST

आईआईटी मद्रास में लड़की का यौन उत्पीड़न प्रतीकात्मक तस्वीर

Bikaner Rape Case: बीकानेर शहर के एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका से बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार के बाद आरोपी उसे बीछवाल थाना इलाके में पुलिस क्वार्टर के पास पटक कर भाग गया। बालिका बदहवास हालत में घर पहुंची और मां-बाप को आपबीती बताई। बालिका को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह झुग्गी-झोपड़ी में परिवार सहित रहता है। उसकी बेटी घरों में साफ-सफाई का काम करने जाती है। बुधवार को वह ननिहाल आई हुई थी। करीब दस बजे वह घर से काम करने के लिए निकली। रास्ते में उसे डिलिवरी बॉय मिला, जिसे वह जानती थी। उसने उसे घर छोड़ने को कहा, तो वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई।

डिलीवरी बॉय उसे एक कमरे में ले गया, जहां पर पहले से एक अन्य युवक था। दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। बालिका जब बेहोश हो गई, तो उसे बाइक पर बैठा कर बीछवाल स्थित करणीनगर में पुलिस क्वार्टर की दीवार के पास पटक कर भाग गए।

दीवार फांद सड़क पर आई, तब मिली मदद

13 वर्षीय पीड़िता अत्यधिक रक्तस्राव के चलते बेहोश हो गई। बाद में उसे होश आया, तो वह रेंगते-रेंगते क्वार्टर की दीवार के पास पहुंची और दीवार फांद कर बाहर निकली। फिर लोगों से मदद मांगी। तब एक तिपहिया चालक ने उसकी मदद की और उसे घर पहुंचाया। पीड़िता के पिता ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी धमकी दे रहा हैा।

घटना की पुष्टि, पोक्सो में मामला दर्ज

मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि बालिका के साथ घटना की पुष्टि हो गई है। बालिका के बयान ले लिए गए हैं। उसे पीबीएम में भर्ती किया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर एक युवक के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘पूर्व PM मनमोहन सिंह कभी नहीं गए पाकिस्तान’, दिल्ली में सचिन पायलट ने ऐसा क्यों कहा? जानें