2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद जगदीश बिश्नोई की प्रतिमा का अनावरण, देखिये वीडियो

केन्द्रीय मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने शहीद की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का अनावरण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 12 Mar 2018, 3:24 PM IST

Unveiling the statue

प्रतिमा का अनावरण

नोखा. अमर शहीद जगदीश बिश्नोई की प्रथम पुण्यतिथि पर नोखा के राजकीय बाबा छोटूनाथ सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में वीर सपूत की मूर्ति अनावरण केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने शहीद की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का अनावरण किया।

कार्यक्रम से पूर्व प्रात: मैराथन दौड़ प्रतियोगिता एवं युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का भी भव्य आयोजन किया गया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हमारे राष्ट्र के सच्चे पहरेदार हमारी सेना के जवान है और इन्ही के बलबूते हम सब चैन की नींद सो पाते हैं। नोखा विधायक डूडी ने शहीदों के बलिदान की सराहना करते हुए शहीद जगदीश को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजसेवी जगदीश बागड़ी, गौसेवी पदमाराम कुलरिया, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, सीआरपीएफ के आईजी सुनील कुमार सिंह, स्वामी कृपाचार्य महाराज, बीकानेर महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, पूर्व प्रधान सहीराम भादू, नगरपालिका नोखा के अध्यक्ष नारायण झंवर, बिश्नोई समाज के संत स्वामी कृपाचार्य, शहीद की माता चावली देवी, शहीद की वीरांगना रचना बिश्रोई, शहीद के बड़े भाई रामनिवास बिश्नोई, शिवराज बिश्नोई एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

शहीद की पत्नी व मां को एक लाख की मदद
घट्टू हाल सार्दुलगंज बीकानेर निवासी मोहनलाल बिश्नोई एवं उनके पुत्र मनोज बिश्नोई ने शहीद की पत्नी व मांं को एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस मौके पर मनोज ने कहा कि शहीद जगदीश बिश्नोई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

एथलेटिक्स ट्रैक बनेगा
नोखा नगरपालिका चेयरमैन नारायण झंवर ने बताया कि बाबा छोटूनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में नगरपालिका के बजट से एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही वार्ड नं 35 का नाम शहीद के नाम से करवाने व तोरण द्वार बनवाने की मांग आगामी नगर पालिक की बैठक में प्रस्ताव लेकर पूरी कर दी जाएगी।