बीकानेर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचे। वे १४ वर्ष के बाद बीकानेर आये है। इससे पहले २००४ में सांसद रहते हुए आये थे। नाल एयरपोर्ट पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी थे। योगी का मठ के संतो के साथ भाजपा के पदाधिकारियो ने भी स्वागत किया। योगी यहां से नवलेश्वर मठ पहुंचे। यहां मंच पर उनके साथ संतो के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उपस्थित है। योगी ने यहां गोरखनाथ और मछंदरनाथ की मूर्तियों का अनावरण किया।