3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उरमूल डेयरी रसगुल्लों और अन्य उत्पादों की देगा डीलरशिप

bikaner - Urmul Dairy will give dealership of Rasgulla and other products

less than 1 minute read
Google source verification
उरमूल डेयरी रसगुल्लों और अन्य उत्पादों की देगा डीलरशिप

उरमूल डेयरी रसगुल्लों और अन्य उत्पादों की देगा डीलरशिप

डेयरी उत्पादों की कीमतों के पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर.
उरमूल डेयरी दूध के साथ-साथ रसगुल्ले, गुलाब जामुन, राजभोग तथा सोनपापड़ी की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने डीलर बनाएंगे।

इस संबंध में जल्द ही डेयरी प्रशासन प्रदेश स्तरीय निविदा जारी करेगा। डेयरी के प्रबंध संचालक डॉ. एसएन पुरोहित ने बताया कि उरमूल डेयरी के उत्पादों ने प्रदेश में ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए जल्द ही इस संबंध में डीलरशिप के लिए निविदा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि डेयरी वर्तमान में रसगुल्ला 160 रुपए, राजभोग 180 रुपए, गुलाबजामुन 180 रुपए रुपए प्रति किलो विक्रय कर रहा है। वहीं सोनपापड़ी 140 रुपए प्रति 250 ग्राम उपलब्ध करवा रहा है। शुक्रवार को दुग्ध उत्पादों के अलावा डेयरी की मिठाई की प्राइस लिस्ट के पोस्टर का विमोचन किया गया।


शुरू करेंगे जागरूकता अभियान
प्रबंध संचालक पुरोहित ने बताया कि पूर्व में शुरू किए गए दूध का दूध पानी का पानी अभियान को दोबारा शुरू किया जाएगा। पुरोहित ने बताया कि आमजन को मिलावटी और शुद्ध दूध का फर्क समझाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर क्षेत्र में विक्रय होने वाला खुला दूध भारत सरकार के नियमों पर खरा नहीं उतर रहा। इसके बावजूद आमजन कम कीमत के चक्कर में उसकी खरीद कर रहे हैं। इतना ही नहीं मिलावटी दूध पीने से वे बीमार भी पड़ रहे हैं।


प्रत्येक बूथ पर चस्पा करेंगे
डेयरी के प्रबंध संचालक एसएन पुरोहित ने बताया कि उरमूल डेयरी अपने प्रत्येक बूथ पर दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों से जुड़े पोस्टर को चस्पा करेगा। उन्होंने बताया कि कीमतों के चस्पा होने से न केवल डेयरी बूथ संचालक को सहुलियत होगी, बल्कि आमजन के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

Story Loader