बीकानेर

अबै बरसी लाय, चाली बळती, बीकानेर @ 45.3 डिग्री

अंचल में दो दिन से भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री पार कर गया। इस चिलचिलाती गर्मी ने जन जीवन पर भी असर डाला है।

less than 1 minute read
अबै बरसी लाय, चाली बळती, बीकानेर @ 45.3 डिग्री

बीकानेर. अंचल में दो दिन से भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री पार कर गया। इस चिलचिलाती गर्मी ने जन जीवन पर भी असर डाला है। दोपहर को तो सड़क पिघलाने वाली धूप ने सन्नाटे की िस्थति पैदा कर दी। वहीं आगामी दो दिन संभाग के मौसम में बदलाव की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज आंधी एवं मेघगर्जन की संभावना जताई है। रविवार को भी यही िस्थति बनी रह सकती है। 15-16 मई को भी आंधी एवं बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान दो से तीन डिग्री कम होने की संभावना है।संभाग में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को गर्मी एवं लू का असर अधिक रहा। शनिवार को बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में तेज लू का असर रहेगा।

इससे एक से दो डिग्री तापमान बढ़ सकता है। शुक्रवार को सूर्योदय से ही गर्मी का असर दिखने लगा था। सात बजे बाद धूप में हल्की तल्खी महसूस हो रही थी। सुबह नौ बजे बाद धूप तीखी लगने लगी। दोपहर से पूर्व ही गर्म हवा चलने लगी। लू के असर से दोपहर को बाजारों में सन्नाटा सा छा गया। आवाजाही बेहद कम रही।

---आगे क्या

- मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को संभाग के कुछ भागों में हीटवेव चलेगी।- 13 मई दोपहर बाद से 15 मई के बीच बीकानेर सम्भाग के कुछ भागों में तेज धूल भरी हवाएं/आंधी चलने की प्रबल संभावना है।

- 13-14 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद बीकानेर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी।- 15-16 मई को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना।

Published on:
12 May 2023 10:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर