1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: शहर ने ओढ़ा कोहरे का कंबल, सर्दी ने हाड़ कंपाए, जमने लगी ओस

शनिवार का अवकाश होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे और देरी से निकले। जबकि स्कूलों में पहले से ही शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इस वजह से छाेटे बच्चों को अभिभावकों ने रजाई में ही रखा। शुक्रवार रात से ही ठंडी हवा चलने से लोगों की धुजणी छूटती रही। इससे बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

2 min read
Google source verification
Weather Update: शहर ने ओढ़ा कोहरे का कंबल, सर्दी ने हाड़ कंपाए, जमने लगी ओस

Weather Update: शहर ने ओढ़ा कोहरे का कंबल, सर्दी ने हाड़ कंपाए, जमने लगी ओस

शनिवार की सुबह पक्षियों की चहचाहट देरी से सुनाई दी। भोर में घरों की खुली झिर्रियों से सर्द हवा की सुरसुराहट ने धूजणी छुड़ा दी। लोगों ने पट खोले, तो घना कोहरा दरवाजे पर खड़ा चौखट लांघने की कोशिश करने लगा। सड़कें वीरान रहीं। इक्का-दुक्का वाहन दिखे भी, तो दृश्यता बेहद कम होने के कारण उन्हें हेडलाइट जला कर चलना पड़ा। सूर्य के दर्शन भी देरी से हुए। जो लोग सुबह सूर्य को अर्ध्य देते हैं, उन्होंने भी कोहरे में छिपे सूर्य को ही अर्घ्य देकर संतोष किया। मकानों की छतों तथा बगीचों में पक्षियों के लिए रखे पानी के पालसियों पर ओस की परतें जमी दिखीं।

ऐसे हालात में शनिवार को लोगों की दिनचर्या भी देरी से शुरू हुई। शनिवार का अवकाश होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे और देरी से निकले। जबकि स्कूलों में पहले से ही शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इस वजह से छाेटे बच्चों को अभिभावकों ने रजाई में ही रखा। शुक्रवार रात से ही ठंडी हवा चलने से लोगों की धुजणी छूटती रही। इससे बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरा होने तथा ठंडी हवा चलने से न्यूनतम-अधिकतम तापमान में गिरावट रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री था।गिरता पारा धीरे-धीरे...

हर बार साल के अंतिम दिनों में सर्दी अपना असर दिखाती आई है। यह स्थिति इस साल भी कायम रही। गत वर्ष यानी 30 दिसंबर 2022 को अधिकतम तापमान 19.5 तथा न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रर्ता में पिछले कल के मुकाबले 13 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले जो आर्दता 87 प्रतिशत थी। वही शनिवार को 100 प्रतिशत दर्ज की गई। सर्दी के कारण कचौरी, समोसे, कोफ्ता सहित गोंदपाक, दाल का हलुवा और गाजर के हलुवे की डिमांड ज्यादा रही।

Story Loader