कोरोना महामारी में जोशी ने अपने समाज के साथ-साथ दूसरे समाज के लोगों को भी मुफ्त दवाइयों से लेकर कोरोना मरीजों के उपचार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। वर्तमान में वे गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारिणी सभा के बतौर अध्यक्ष हैं। जोशी कहते हैं वर्तमान दौर में पढ़े-लिखे युवा भी बेरोजगारी का बहाना बनाकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, जबकि भगवान ने प्रत्येक व्यक्ति को काबिल बनाया है। जोशी अपने मार्गदर्शकों के साथ-साथ अपने पिता गोपाल प्रसाद जोशी को भी अपना प्रेरक मानते हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।