16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकमात्र मंदिर, जहां रहता है हजारों चूहों का वास

Karni Mata Temple Bikaner Rajasthan: बीकानेर शहर से तीस किलोमीटर दूर देशनोक कस्बे में सफेद पत्थर से बने करणी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चूहों की पूजा और मां की शक्ति के प्रति आस्था ने इस मंदिर को दुनियाभर में खास पहचान दिलाई है। जो भी पर्यटक बीकानेर आता है, वह करणी माता मंदिर के दर्शन करने जरूर जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6118572825079035544_y.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। Karni Mata Temple Bikaner Rajasthan: बीकानेर शहर से तीस किलोमीटर दूर देशनोक कस्बे में सफेद पत्थर से बने करणी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चूहों की पूजा और मां की शक्ति के प्रति आस्था ने इस मंदिर को दुनियाभर में खास पहचान दिलाई है। जो भी पर्यटक बीकानेर आता है, वह करणी माता मंदिर के दर्शन करने जरूर जाता है।

मंदिर में हजारों चूहों का वास है। अनुमान है कि करीब दस हजार चूहे मंदिर परिसर में रहते हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालु जहां मां करणी को प्रसाद चढ़ाते हैं, वहीं चूहों के लिए भी विशेष खाद्य लेकर आते हैं। चूहों को दूध, भुने चने व मीठे मखाणे और सूखा धान खिलाते हैं। मंदिर के बाहर दर्जनों दुकानें चूहों के प्रसाद की सजी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : वंदेभारत में मिलेगा गट्टे की सब्जी और चूरमा, जानें कितना होगा जयपुर से दिल्ली का किराया

कुछ श्रद्धालु तो सूखे मेवे भी चूहों को खिलाते हैं। मंदिर के चूहों को काबा कहकर बुलाते हैं। यहां सफेद चूहे का दिखना शुभ माना जाता है। इनके दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर में घंटों बिताते हैं।

यह भी पढ़ें : यू-ट्यूब पर साइबर गिरोह सक्रिय, सूचनाएं कर रहे चोरी

. 30 किलोमीटर दूर है बीकानेर से देशनोक करणी माता मंदिर

. 10 हजार से अधिक चूहों का मंदिर में वास होने का अनुमान

. 35 किलोमीटर लम्बी है मंदिर की औरण परिक्रमा

. 01 लाख भक्त धोक लगाते हैं नवरात्र के दौरान