
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज 2022 Honda CB300R मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है, बेहद ही आकर्षक स्टाइल और दमदार फीचर्स से लैस इस बाइक की कीमत 2.77 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) तय की गई है। बता दें, नई CB300R दो रंग विकल्पों मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड में उपलब्ध है। वहीं आप कंपनी की बिगविंग प्रीमियम डीलरशिप से इस मोटरसाइकिल की बुकिंग कर सकते हैं।
भारत में ही तैयार किया गया नया इंजन
बता दें, जापानी बाइक निर्माता ने पहली बार 2019 में भारत में CB300R लॉन्च किया था, लेकिन एक साल बाद इसे बंद कर दिया गया था। वहीं अब नई Honda CB300R को तैयार करने में पहले से ज्यादा स्थानीयकरण पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, यहां तक कि नया BS6 कंम्पलाइंट इंजन भी कंपनी अपने गुजरात स्थित प्लांट में विकसित कर रही है।
2022 Honda CB300R स्टाइलिंग में पूरी तरह से वही बाइक है, जो BS4 मॉडल में दी गई थी। इसकी स्टाइल में हल्के से बदलाव के साथ पुराने डिजाइन को बरकरार रखा गया है। जिसमें ब्लैक हेडलैंप बेज़ल (ब्लैक कलर वेरिएंट के लिए) और डार्क रेडिएटर काउल जैसे हल्के अपडेट बाइक को एक नई अपील देते हैं। वहीं ब्लैक-आउट इंटर्नल और रनिंग गियर मोटरसाइकिल को एक स्पोर्टी डुअल-टोन थीम देते हैं।
इंजन विकल्प और गियरबॉक्स
बतौर इंजन नई CB300R में BS6 कंप्लेंट 286cc का सिंगल-सिलेंडर युक्त लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,000rpm पर 31 bhp की पॉवर और 6,500rpm पर 27.5 Nm का पीक टॉर्क बनाता है। इस मोटर को स्लिपर और असिस्ट क्लच के माध्यम से 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Updated on:
12 Jan 2022 01:26 pm
Published on:
12 Jan 2022 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
