
2022 Yamaha FZS-Fi
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी भारत यामाहा मोटर ने भारतीय बाजार में 2022 FZS-Fi को 1,15,900 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है, बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स से लैस इस बाइक को दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और Dlx में उतारा गया है, बता दें, Dlx वैरिएंट को पहली बार इस बाइक के साथ पेश किया गया है।
नई FZS-Fi के बेस मॉडल की कीमत 1,15,900 रुपये और डीएलएक्स वेरिएंट की कीमत 1,18,900 रुपये तय की गई है। बता दें, अपडेट किए गए मॉडल जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह से सभी अधिकृत Yamaha डीलरशिप पर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद आप इनकी टेस्ट राइड ले सकते हैं।
इंजन, गियरबॉक्स और कलर विकल्प
बतौर इंजन दोनों वेरिएंट में BS6-कंम्पलाइंट 149cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन का उपयोग किया गया है, जो 7,250rpm पर 12.2bhp की पीक पावर और 5,500rpm पर 13.3Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।
नए FZS-Fi Dlx के रंग विकल्पों में मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक डीप रेड और सॉलिड ग्रे शामिल है,
इसके साथ ही Dlx वैरिएंट में अलग-अलग ग्राफिक्स, रंगीन अलॉय व्हील और एक डुअल-टोन सीट भी मिलती है। ध्यान देने वाली बात है, कि डुअल-टोन सीट केवल मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक डीप रेड रंगों में उपलब्ध है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड मॉडल दो रंगों मैट रेड और मैट ब्लू में उपलब्ध ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।
बेहतरी फीचर्स से लैस दोनों वैरिएंट
नए FZS-Fi में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, एक रियर मोनो-शॉक और दोनों पहियों पर सिंगल disc Brake शामिल हैं। इसके अलावा दोनों वैरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में एलईडी टेललाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सिंगल चैनल एबीएस, रियर disc brake ब्रेक, मल्टी-फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, टायर हगिंग रियर मडगार्ड और लोअर इंजन गार्ड शामिल हैं।
बाइक के Dlx वैरिएंट को LED फ्लैशर्स से भी लैस किया गया है। वहीं 2022 FZS-Fi को स्टैंडर्ड के रूप में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, बता दें, कि स्टैंडर्ड वैरिएंट ब्लूटूथ से लैस 2021 मॉडल की तुलना में करीब 1,000 रुपये अधिक महंगा है।
Updated on:
03 Jan 2022 01:35 pm
Published on:
03 Jan 2022 01:18 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
