3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2022 Yamaha MT15 Version 2.0 भारत में लॉन्च, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मस्कुलर बॉडी दे रही है स्टाइलिश लुक

2022 Yamaha MT15 Ver 2.0 में सबसे बड़ा अपडेट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो यामाहा के वाई-कनेक्ट ऐप को सपोर्ट करता है। इस ऐप के जरिए राइडर के स्मार्टफोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों की रेंज और रिमोट एक्सेस का विकल्प भी मिलता है।

2 min read
Google source verification
yamaah-amp2.jpg

Yamaha MT 15 2.0 Version

2022 Yamaha MT 15 2.0 Launched : जापान की वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने आज देश में अपनी दमदार बाइक MT15 V2.0 का नया वर्जन लॉनच कर दिया है, इस स्टाइलिश बाइक की शुरुआती कीमत 1.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। बता दें, यह अपडेटेड नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक अपनी फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक R15 V4 पर बेस्ड है। जिसे सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने MT-15 के नए मॉडल की बुकिंग लॉन्च से पहले ही शुरू कर दी थी। जिसे ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।

Yamaha MT15 को कुछ महीने पहले बंद कर दिया गया है, वहीं नइ बाइक को 2.0 डिजाइन की तर्ज पर तैयार किया गया है। 2022 एमटी-15 सियान स्टॉर्म (नया), रेसिंग ब्लू (नया), आइस फ्लुओ-वर्मिलियन और मैटेलिक ब्लैक के साथ चार रंग विकल्पों में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगी। इसके डिजाइन की मुख्य हाईलाइट्स में सिग्नेचर डिजाइन के साथ सिंगल-पॉड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प, भौंहों के आकार के एलईडी डीआरएल, मस्कुलर बॉडीवर्क, एक उठा हुआ टेल सेक्शन दिया गया है।

ये भी पढ़ें : 7 लाख के भीतर तलाश रहे हैं CNG CAR, तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन, 34km माइलेज के साथ सेफ्टी भी बेहतर

पावरट्रेन की बात करें तो, Yamaha MT-15 में वही 155cc सिंगल-सिलिंडर युक्त लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो R15 V4 से वीवीए तकनीक के साथ आता है। यह इंजन 10,000rpm पर 18.4 PS की पॉवर और 7,500rpm पर 14.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं बतौर गियरबॉक्स इसमें स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स का विकल्प मिलता हैं ।

ये भी पढ़ें : आ गई है देश की पहली अनोखी इलेक्ट्रिक साइकिल फोल्ड होकर Maruti Suzuki Alto में भी हो जाएगी फिट




2022 Yamaha MT15 Version 2.0 में सबसे बड़ा अपडेट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो यामाहा के वाई-कनेक्ट ऐप को सपोर्ट करता है। इस ऐप के जरिए राइडर के स्मार्टफोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों की रेंज और रिमोट एक्सेस का विकल्प भी मिलता है।

Story Loader