बाइक

3 साल बाद नई Hero Passion Plus भारत में हुई लॉन्च! नए बदलावों के साथ कीमत महज इतनी

तीन साल बाद देश में वापसी कर रही है Hero Passion Plus, क्योंकि इसे बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों के कारण 2020 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास है इस बाइक में

2 min read
Jun 09, 2023
Hero New Passion Plus


भारत में Hero Motocorp की पैशन बाइक काफी पॉपुलर है और अब करीब 3 साल बाद इस बाइक को नए अवतार में लाया गया है। क्योंकि इसे बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों के कारण 2020 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था। कंपनी ने इस बाइक को एक दम नए रिफ्रेश इंजन के साथ पेश किया गया है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस नए मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इस बाइक से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ गई हैं। पैशन प्लस देश की सबसे भरोसेमंद बाइक है। इसकी कीमत और माइलेज इसके प्लस पॉइंट्स भी बनते हैं। आइये जानते हैं नई पैशन प्लस की कीमत और फीचर्स के बारे में...



क्या पहले से हुई बेहतर:

2023 हीरो पैशन प्लस में कई बड़े बदलाव किये हैं जिसकी वजह से यह पहले कुछ बेहतर हुई है। इसके डिजाइन में आपको नयपान देखने को मिलेगा। इसकी बॉडी और फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। यह बाइक तीन कलर शेड्स- स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे में आई है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक ऑब्जर्बर दिए गए हैं। वहीं इसमें IBS के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।


इंजन और पावर:

बात करें इसके इंजन की इस नई बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्, सिंगल-सिलेंडर 'स्लोपर' मिल का उपयोग करती है। ये पॉवरट्रेन 8hp की शक्ति और 8.05Nm का टार्क पैदा करता है। इसे अब OBD-2 और E20 फ्यूल के अनुरूप तैयार किया गया है। साथ ही ये बाइक अब i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से भी लैस है।



कीमत:

नई पैशन प्लस की एक्स-शो रूम कीमत 76,065 रुपये रखी है। इसकी कीमत हमारे से थोड़ी ज्यादा है, और यह कंपनी के सभी 100 ccमॉडल में सबसे महंगी है। यह बाइक होंडा शाइन और बजाज प्लेटिना को टक्कर देगी।

Published on:
09 Jun 2023 10:53 am
Also Read
View All

अगली खबर