1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honda ने नई Livo को किया लॉन्च, 10 की वारंटी के साथ ग्राहकों को लुभाने की तैयारी

All New LIVO: नई लीवो बाइक में DC हेडलैंप दिए गये हैं जिनकी मदद से रात में बेहतर रोशिनी मिलती है। इसके अलावा बाइक में इंज न स्टार्ट ऑयर स्टॉप की सुविधा दी जा रही है। इसकी सीट हाईट 657mm है जिसकी वजह से कम हाईट वाले लोग भी बाइक पर आसानी से बैठ सकते हैं।

2 min read
Google source verification
livo_new.jpg

All New Honda Livo

Honda Motorcycle & Scooter India ने भारत में अपनी 110cc बाइक Livo को नए OBD2 compliant इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। पनी का दावा है कि यह अब अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश बाइक बन गई है ।नई Livo की एक्स-शो रूम कीमत 78,500 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में स्टाइल के साथ अब बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला,टीवीएस और हीरो मोतोकोर्प जैसे ब्रांड्स से होगा। इसके अलावा बाइक में Tubeless टायर्स दिए हैं जोकि इफेक्टिव ब्रेकिंग में मदद करते हैं। इसके इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जिसकी मदद से बेहतर माइलेज की उम्मीद आप कर सकते हैं।


नए स्टाइल नए फीचर्स

नई Livo में DC हेडलैंप दिए गये हैं जिनकी मदद से रात में बेहतर रोशिनी मिलती है। इसके अलावा बाइक में इंज न स्टार्ट ऑयर स्टॉप की सुविधा दी जा रही है। इसकी सीट हाईट 657mm है जिसकी वजह से कम हाईट वाले लोग भी बाइक पर आसानी से बैठ सकते हैं। वहीं इसका ग्राउंडक्लेरेंस 163mm है।

इसमें 5 स्टेप adjustable रियर सस्पेंशन दिए गये हैं। इतना ही नहीं बाइक में सर्विस Due इंडिकेटर की भी जानकारी मिलती है ताकि बाइक की एक भी सर्विस मिस न हो। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) की भी सुविधा मिलती है। बाइक में नए कलर्स के साथ नए ग्राफिक्स भी मिलते हैं।


इंजन और पावर

बाइक में 110cc का इंज लगा है जोकि 6.77KW की पावर और 9.30NM का टॉर्क देता है। यह इंजन 4स्पीड गियरबॉक्स से लैस। यह इंजन PGM-FIटेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।


कीमत और वारंटी

नई Livo में की एक्स-शो रूम कीमत 78,500 रुपये है और इस पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है जिसमें 3 साल स्टैण्डर्ड और 7 ऑप्शन्स के रूप में आप ले सकते हैं। यह एक पूरा पैकेज होगा।

Story Loader