
Atum 1.0 electric bike
एक समय था जब आप अपने दोपहिया वाहन (बाइक या स्कूटर) से कहीं निकलने की तैयारी करते थें, तो पेट्रोल की कीमत और माइलेज की ज्यादा चिंता नहीं होती थी। लेकिन अब स्थितियां पहले से काफी उलट हो गई हैं, पेट्रोल की उंची कीमत ने दोपहिया चालकों के भी माथे पर बल ला दिया है। ऐसे में लोग पारंपरिक पेट्रोल टू-व्हीलर्स के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
इसलिए हम आपके लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की एक सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें हम आपको उन इलेक्ट्रिक दोपहया वाहनों के बारे में बताएंगे जो आपके बज़ट में फिट होने के साथ ही आपकी जरूरतों को भी पूरा करेगा। आज इस सीरीज में हमने हैदराबाद बेस्ड स्टॉर्ट-अप ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड की नई इलेक्ट्रिक बाइक Atum 1.0 को शामिल किया है, तो आइये जानते हैं इन बाइक में क्या है ख़ास-
कैसी है Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक:
दरअसल ये एक कैफे रेसर स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) द्वारा एक लो स्पीड इलेट्रिक दोपहिया वाहन के तौर पर सर्टिफाइड किया गया है। चूकिं ये एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक है और इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है इसलिए इसे ड्राइव करने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) की भी जरूरत नहीं है।
पावर और परफॉर्मेंस:
कंपनी ने नई Atum 1.0 में 48V की क्षमता का 250W इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जो कि लिथियम-आईऑन बैटरी पैक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। कंपनी ने इसके स्पीड को लिमिटेड किया गया है, इसलिए ये इससे ज्यादा तेज रफ्तार नहीं पकड़ सकती है।
महज 10 रुपये में 100 किलोमीटर:
इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगता है। इसे आप घरेलू 3 पिन सॉकेट से भी कनेक्ट कर आसानी से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये बाइक फुल चार्ज होने में महज 1 यूनिट बिजली की खपत करती है। यानी कि इसे चार्ज होने का खर्च अधिकतम 7 रुपये से लेकर 10 रुपये हो सकता है। यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि, आप इस बाइक का इस्तेमाल किस शहर में कर रहे हैं, क्योंकि हर जगह इलेक्ट्रिसिटी रेट अलग-अलग है।
कीमत और वारंटी:
Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक बेहद ही किफायती है, इस समय फेस्टीव सीजन के मौके पर कंपनी ने इसकी कीमत को कम कर दिया है। इस बाइक के लिए आपको महज 49,999 रुपये खर्च करने होंगे, जो कि पहले 54,999 रुपये थी। कंपनी का दावा है कि इसके बैटरी की लाइफ 5 साल से ज्यादा है, जिस पर कंपनी 2 साल तक की वारंटी दे रही है।
Updated on:
18 Nov 2021 12:55 pm
Published on:
18 Nov 2021 12:52 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
