4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पावर और स्टाइल के साथ आती हैं ये Best 160cc Bikes, हैवी ट्रैफिक में भी नहीं होगी थकान

160 cc इंजन वाली बाइक्स को खरीदने की सबसे बड़ी वजह यही है कि इनमें पावर तो मिलती ही है साथ ही माइलेज भी अच्छी-खासी मिल जाती है। और अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो हम आपको यहां तीन दमदार बाइक्स के बारे में बता रहे हैं....

3 min read
Google source verification
best_160cc_bikes.jpg

यूथ को की पहली पसंद स्पोर्ट्स और हाई परफॉरमेंस बाइक्स ही होती हैं। कुछ साल पहले तक स्पोर्ट्स बाइक्स सिर्फ हैवी इंजन के साथ ही आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। छोटे इंजन भी अब ज्यादा पावरफुल हो गये हैं, जिनकी वजह से स्पोर्ट्स बाइक्स को सिटी से लेकर हाईवे पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। इस समय मार्केट के 160cc इंजन वाली बाइक्स काफी ट्रेंड में हैं, और यह सेगमेंट अब लगातार ग्रोथ कर रहा है। नए-नए मॉडल के आने से ग्राहकों के पास भी ज्याद ऑप्शन हो गये हैं। 160 cc इंजन वाली बाइक्स को खरीदने की सबसे बड़ी वजह यही है कि इनमें पावर तो मिलती ही है साथ ही माइलेज भी अच्छी-खासी मिल जाती है। और अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो हम आपको यहां तीन दमदार बाइक्स के बारे में बता रहे हैं....

Hero Xtreme 160R

हीरो मोटोकॉर्प की Xtreme 160R एक बढ़िया बाइक है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है और इसमें फीचर्स भी काफी अच्छे मिल जाते हैं। इंजन की बात करें तो बाइक में 160cc का इंजन लगा है जोकि 15hp की पावर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबाक्स से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) की सुविधा भी मिलती है। 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने के लिए इस बाइक को महज 4.7 सेकंड का समय लगता है। इसमें USB चार्जिंग की भी सुविधा दी जा रही है। इसमें गियर इंडिकेटर पोजीशन का फीचर भी अब शामिल कर दिया गया है।


Bajaj Pulsar N160

बजाज ऑटो Pulsar N160 अपने स्टाइल की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस बाइक में 164.82cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जोकि 15.7 bhp की पावर और 14.65 nm का टॉर्क देता है। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक है। पल्सर N160 में 17-इंच के अलॉय व्हील्स है और दोनों छोर पर Disc ब्रेक मिलते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ-साथ USB कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। नई बजाज पल्सर N160 में 14-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.17लाख से शुरू होती है।

TVS Apache RTR 160 4V

यह अपने सेगमेंट की सबसे कामयाब बाइक है। इसका स्टाइल इसका प्लस पॉइंट है। इंजन की बात करें, तो TVS Apache RTR 160 4V में 160cc का इंजन लगा है जोकि 17.63 PS की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है, इस बाइक की टॉप स्पीड 114 kmph है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है। इसमें एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। बाइक में बेहतर क्वालिटी मिलती है। सिटी और हाइवे पर इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 1.21 लाख से शुरू होती है।