ये किसी भी तरह की सड़कों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है इस बाइक की कीमत 15.40 लाख रुपये है बाइक को इटली के मिलान में हुए 2018 EICMA मोटर शो में पेश किया गया था
नई दिल्ली: BMW ने भारत में अपनी एडवेंचर बाइक BMW F 850 GS Adventure को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है ऐसे में अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौक़ा है। इस बाइक की खासियत ये है कि ये किसी भी तरह की सड़कों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है।
आपको बता दें कि इस बाइक की कीमत 15.40 लाख रुपये है। बाइक को इटली के मिलान शहर में हुए 2018 EICMA मोटर शो में पेश किया गया था और अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस बाइक को एडवेंचर बाइक का लुक दिया गया है। इस बाइक के फीचर्स भी लंबे रास्ते और ऊबड़-खाबड़ सड़कों को देखते हुए बनाए गए हैं जिससे बाइक चलाने वाले शख्स को किसी तरह की समस्या ना हो।
जानिए क्या हैं फीचर्स
इस बाइक में 853cc इन-लाइन, पैरलल-ट्विन इंजन है, जो स्टैंडर्ड BMW F 850 GS में भी दिया गया है। यह इंजन 8,250rpm पर 95hp का मैक्सिमम पावर और 6,250rpm पर 92Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड की बात करें तो ये 197 Kmpl है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में के फ्रंट में 21 इंच और रियर में 17 इंच के क्रॉस स्पोक वील दिए गए हैं। इस बाइक में 23 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे आपको लंबे समय तक पेट्रोल भरवाने की जरूरत ना पड़े। इस बाइक में 6.5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा है। बाइक में ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल के साथ रेन और रोड राइडिंग मोड्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।