
लड़कियों को खूब भाती हैं ऐसी बाइक्स, अगर आपने खरीद ली तो कभी नहीं रहेंगे सिंगल
आज के समय में लड़कियों को भी बाइक्स (Bike) काफी पसंद आने लगी हैं चाहें वो उस बाइक को न चलाएं, लेकिन वो चाहती हैं कि उनका जो भी बॉयफ्रेंड या हसबैंड हो उसके पास ऐसी बाइक तो जरूर हो। जी हां अगर आप भी लड़कियों को इंप्रेस करना चाहते हैं और नाकाम हो रहे हैं तो आप इन बाइक्स को खरीद कर सिंगल से मिंगल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो बाइक्स जो लड़कियों को खूब भाती हैं।
यामाहा आर 15 (Yamaha R15)
यामाहा आर 15 में 150 सीसी का 1 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 16.7 बीएचपी की पावर और 15 एनएम का टार्क जनरेट करता है। फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाली ये बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। अगर की कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.26 लाख रुपये है।
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 स्टेंडर्ड (Royal Enfield Bullet 350 Standard)
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 स्टेंडर्ड में 346 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 20.07 बीएचपी की पावर और जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये बाइक 40 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है। अगर कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये है। इस बाइक का लुक लोगों को सबसे ज्यादा दीवाना करता है।
केटीएम 200 ड्यूक (KTM 200 Duke)
केटीएम 200 ड्यूक में 199 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 25.1 पीएस की पावर और 19.2 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड गियरबॉक्स वाली इस बाइक की अधिकतम रफ्तार 135 किमी प्रति घंटा है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 35 किमी का माइलेज देती है। अगर कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.49 लाख रुपये है।
हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson)
लड़कियों को हार्ले डेविडसन की बाइक्स भी काफी पसंद आती हैं।
Published on:
15 Jun 2018 02:27 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
