4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ गया Honda Activa का नया प्रीमियम अवतार, एडवांस फीचर्स के साथ मिलेगा शानदार माइलेज़

Honda Activa देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है। ये देश की पहला दोपहिया वाहन था, जिसे BS6 इंजन के साथ बाजार मेंं उतारा गया। अब कंपनी ने इसके प्रीमियम एडिशन को लॉन्च किया है, जिसमेंं नए ग्रॉफिक्स के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

2 min read
Google source verification
honda_activa_125_premium_edition_-amp.jpg

Honda Activa 125 Premium Edition


होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज घरेलू बाजार में अपनी मशहूर स्कूटर Honda Activa 125 के प्रीमियम एडिशन को लॉन्च किया है। नए स्टाइल, लुक और डिज़ाइन के साथ ये स्कूटर रेगुलर मॉडल से काफी अलग है, कंपनी ने इस स्कूटर को डुअल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

Honda Activa 125 प्रीमियम एडिशन 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन- पर्ल अमेजिंग व्हाइट के साथ मैट मैग्नीफिशेंट कॉपर मेटैलिक और मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक के साथ मैट अर्ल सिल्वर मैटेलिक में उपलब्ध है। इसके ड्रम अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 78,725 रुपये और Disk वेरिएंट की कीमत 82,280 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।

बता दें कि, Activa125 देश का पहला ऐसा स्कूटर था, जिसे BSVI उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार लॉन्च किया गया था। इसके बाद ही अन्य वाहन निर्माताओं अपने दोपहिया वाहनों को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में उतारा था। उस दौरान इस स्कूटर को कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था। शानदार फीचर्स, बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस के चलते ये देश की बेस्ट सेलिंग स्कूटर बनी हुई है।


इस नए स्कूटर के लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, अत्सुशी ओगाटा, प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, "अपने लॉन्च के बाद से ही एक्टिवा ब्रांड परिवर्तन का एक सच्चा प्रकाशस्तंभ रहा है। ऐतिहासिक रूप से, एक्टिवा परिवार में प्रत्येक नए जुड़ाव के साथ, होंडा ने उत्पाद की गुणवत्ता के साथ-साथ विश्वसनीयता के मामले में अपना नेतृत्व जारी रखा है। नया एक्टिवा 125 प्रीमियम एडिशन अपने प्रीमियम अपील के साथ ग्राहकों को उत्साहित करने के लिए पूरी तैयार है।"

कैसी है नई Honda Activa प्रीमियम:

Activa 125 प्रीमियम एडिशन को आकर्षक डिज़ाइन दिया गया है, डुअल टोन बॉडी कलर, जो कि साइड पैनल के साथ सामने के कवर से फैले हुए हैं। अपने नए अवतार के लिए सभी का ध्यान आकर्षित करने वाले हैं। ये स्कूटर प्रीमियम एडिशन ब्लैक इंजन के साथ ब्लैक फ्रंट सस्पेंशन के साथ आता है। खूबसूरती से डिजाइन किया गया एलईडी हेड लैंप न केवल डुअल टोन रंग को बेहतर करता है, बल्कि इस स्कूटर को बोल्ड स्टेटमेंट भी देता है। इसके अलावा स्कूटर के बॉडी कलर्ड ग्रैब रेल और प्रीमियम ग्राफिक्स के साथ स्टाइलिश टेल लैंप इसे और भी बेहतर बनाते हैं।

इंजन क्षमता:

कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन के मैकेनिज्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इस स्कूटर में 125cc की क्षमता का फ़्यूल इंजेक्टेड इंजन इस्तेमाल किया गया है जो कि 8.29PS की पावर और 10.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर पिछले BS4 मॉडल के मुकाबले 13% तक ज्यादा माइलेज देती है। इसमें CVT ट्रांसमिशन गियरबॉक्स को शामिल किया गया है। फीचर्स के मामले में ये रेगुलर मॉडल जैसी ही है।