1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hero Splendor से 7500 रुपये सस्ती है नई Honda Shine 100, क्या चलेगा जादू ? जानिए

Honda shine 100 Vs Hero Splendor: होंडा ने अपनी नई शाइन 100 को लॉन्च करके इस सेगमेंट को और ज्यादा मजबूती देते हुए ग्राहकों के सामने एक और नया मॉडल पेश किया है। और इसलिए शाइन 100 की कीमत 7500 रुपये कम है,जिसका सीधा फायदा होंडा को मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
honda_shine_100.jpg

Honda shine 100: होंडा की शाइन 100 भारत में लॉन्च हो गई है। इस बाइक का सीधा मुकाबला हीरो स्प्लेंडर प्लस से मना जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि एंट्री लेवल सेगमेंट में स्प्लेंडर प्लस न सिर्फ एक भरोसेमंद बाइक है बल्कि यह देश में सबसे ज्यादा भी बिकती है। लेकिन इस बाइक को तगड़ी चुनौती देने के लिए होंडा ने अपनी नई शाइन 100 को लॉन्च करके इस सेगमेंट को और ज्यादा मजबूती देते हुए ग्राहकों के सामने एक और नया मॉडल पेश किया है। और इसलिए शाइन 100 की कीमत 7500 रुपये कम है,जिसका सीधा फायदा होंडा को मिल सकता है। लेकिन जिस बाइक को एक लम्बे समय से पूरा देश पसंद कर रहा है उसके ताज को छू पाना इतना आसान भी नहीं होगा।



क्या कम कीमत का मिलेगा फायदा:

Honda Shine 100 की एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये है। जबकि Hero Splendor plus की एक्स शो रूम कीमत 72,420 रुपये है। यहां शाइन 100 पूरे 7520 रुपये सस्ती है। हमारे हिसाब से इस कीमत का फायदा होंडा शाइन 100 को जरूर मिलेगा। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स से लेकर इंजन के बारे में...



इंजन:

Honda Shine 100 में एकदम नया 99.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 7.5bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। होंडा की नई शाइन 100 का डिजाइन सिंपल है, यह लुक में बहुत ज्यादा स्पोर्टी नही है। कंपनी इ इसे डेली यूज़ के लिए डिजाइन किया है। इसकी लम्बी सीट न सिर्फ आरामदायक है बल्कि लम्बी दूरी पर भी यह थकान महसूस नहीं होने देगी। बाइक कीसीट हाईट 786mm है, यानी जो लोग औसत लम्बाई के हैं वो भी आसानी से इसे राइड कर सकते हैं।





सेफ्टी के लिए इस बाइक में लगा साइड स्टैंड, इंजन Inhibitor के साथ आता है, यानी अगर साइड स्टैंड लगा है तो यह बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया है। बाइक में 1245 mm व्हीलबेस और 168mm ग्राउंड क्लेंरेस मिलता है। डिजाइन, फीचर्स और कीमत के मामले में होंडा शाइन 100 एक बेहतर बाइक के रूप में उभर कर सामने आ सकती है। लेकिन जब हम इसकी राइड करेंगे तब जानेंगे कि कैसी है इसकी परफॉरमेंस...

यह भी पढ़ें: ये है सबसे सस्ती बाइक जो आती है एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ

Story Loader