
भारत में 100 बाइक्स का बाजार काफी बड़ा है और लगातार इस सेगमेंट में कई नए मॉडल आ रहे हैं। इस सेगमेंट में Hero Splendor Plus सबसे ज्यादा बिकने वाली और पसंद की जाने वाली बाइक है। यह बाइक हर महीने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाती है और लगातार कंपनी इसे ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से भी अपडेट कर रही है। हाल ही में Splendor Plus XTEC को भी लॉन्च किया गया है जोकि काफी पसंद की जा रही है।
इतना ही नहीं कंपनी की HF Deluxe भी खूब पसंद की जा रही है लेकीन अब इन दोनों बाइक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए honda 2 wheelers india अपनी नई 100cc बाइक को लाने की तैयारी कर रही है। इस बाइक से जुड़ी कई जानकारियां लीक हुई हैं जिनके बारे में हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं...
कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत ?
कुछ समय पहले ही होंडा के अध्यक्ष, सीईओ और प्रबंध निदेशक, अत्सुशी ओगाटा ने इस बात का खुलासा किया था कि कंपनी एक सस्ते मॉडल पर काम कर रही है। उम्मीद है कि इसे 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल की कीमत 70 हजार रुपये से भी कम हो सकती है।
इंजन और माइलेज
बात इंजन की कुछ रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी मिली है कि होंडा अपनी नई बाइक में 110cc का इंजन दे सकती है, यही इंजन इस समय कंपनी की CD 110 ड्रीम और Livo को पावर देता है। यह इंजन 7,500rpm पर 8.7bhp की पावर और 5,500rpm पर 9.3Nm की टार्क जेनरेट करता है। माना जा रहा है कि नए मॉडल में लगने के बाद यह इजन कम पावर जनरेट कर सकता है लेकिन इसकी माइलेज में जरूर इजाफा देखा जा सकता है। लेकिन खबर यह भी आ रही है कि कंपनी नए मॉडल में एक नया 100cc इंजन भी शामिल कर सकती है।
Published on:
27 Oct 2022 12:59 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
