2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कावासाकी ने भारत में लॉन्च की दमदार बाइक वर्सेस 650

जापानी कंपनी कावासाकी की यह जबरदस्त बाइक है जिसमें 649 सीसी का इंजन लगा है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Dec 25, 2015

Kawasaki Versys 650

Kawasaki Versys 650

नई दिल्ली। जापानी कंपनी कावासाकी ने भारतीय मार्केट में अपनी दमदार बाइक लॉन्च की है। कंपनी ने इसे कावासाकी वर्सेस 650 नाम से उतारा है।

कंपनी ने इस मोटरसाइकल की कीमत 6.66 लाख रूपये रखी गई है। भारत में कावासाकी निंजा 650, ईआर-6एन, कावासाकी निंजा 300 और जेड250 के बाद कंपनी की यह पांचवी सीकेडी बाइक है।


कावासाकी वर्सिस 650 में 649सीसी का पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 69पीएस का पावर और 64एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियर बॉक्स जोड़े गए हैं। इस नई कावासाकी बाइक में एबीएस एर अजस्टेबल सस्पेंशन स्प्रिंग्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा कंपनी ने अपनी ऑफ रोड बाइक कावासाकी केएलएक्स110 भी लॉन्च की है। इस बाइक की कीमत 2.65 लाख रूपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है। इस बाइक को सीधे कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज, जापान से इम्पोर्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader