3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Royal Enfield Hunter 350 जल्द होगी लॉन्च, ऑफिशियल टीज़र वीडियो में दिखी पहली झलक

Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड की जल्द ही लॉन्च होने वाली Hunter 350 की हाल ही में पहली झलक देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification
sample_royal_enfield_classic_350.jpg

प्रतिकात्मक तस्वीर: Royal Enfield Classic 350

नई दिल्ली। भारतीय मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की जल्द ही लॉन्च होने वाली 350 सीसी की बाइक हंटर (Hunter) 350 की पहली झलक हाल ही में सामने आ गई है। रॉयल एनफील्ड ने #90South के नाम से एक टीज़र वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंपनी की नई बाइक की पहली झलक दिखी है। इससे देशभर में रॉयल एनफील्ड फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है।

ऑफिशियल टीज़र वीडियो

कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस टीज़र वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में 1:23 से 1:31 मिनट के समय में Hunter 350 के पिछले हिस्से को साफ देखा जा सकता है। इससे यह बात साफ है कि कंपनी इस बाइक की जल्द ही मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है।

कब हो सकती है लॉन्च?

कंपनी ने Hunter 350 के लॉन्च की कोई ऑफिशियल टाइमलाइन अभी पेश नहीं की है। देश में लोग काफी समय से इस बाइक का इंतज़ार कर रहे हैं। उनके लिए एक खुशी की बात यह है, कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बाइक को मिड 2022 में लॉन्च कर सकती है।

टीज़र वीडियो से उठा कई बातों से पर्दा

रॉयल एनफील्ड द्वारा शेयर किए गए टीज़र वीडियो से कई बातों से पर्दा उठ गया है। इस वीडियो मेंबाइक की सिंगल सीट बिल्कुल साफ़ तरह से दिखाई दे रही है। यह भारतीय सड़कों पर पहले देखे गए Hunter 350 के प्रोटोटाइप से मिलती-जुलती हुई लगती है। साथ ही पीछे का सबफ्रेम कंपनी की लोकप्रिय Meteor 350 बाइक से मिलता-जुलता लग रहा है। साथ ही इस बाइक में शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन और गियरबॉक्स

Hunter 350 में Meteor 350 की ही तरह 350 सीसी का इंजन देखने को मिलेगा। इससे बाइक को 22bhp पावर और 27Nm टॉर्क मिलेगा। साथ ही 5- गियरबॉक्स भी इस बाइक में देखने को मिलेगा।

Story Loader