4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ धुआं नहीं अब उड़ेगा गर्दा! Royal Enfield ने लॉन्च की पावरफुल बाइक Scram 411, मिलते हैं ये एडवांस फीचर्स

Royal Enfield Scram 411 को कंपनी ने उसी चेचिस पर बिल्ड किया है जिस पर कंपनी की Himalayan बाइक को तैयार किया गया है। लेकिन इस बाइक में कंपनी ने कुछ कंपोनेंट्स को शामिल किया है जो कि इसे हिमालयन से अलग बनाते हैं।

2 min read
Google source verification
royal_enfield_scram_411_launch-amp.jpg

Royal Enfield Scram 411 Launched In India

देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने घरेलू बाजार में अपनी नई बाइक Scram 411 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस बाइक की टेस्टिंग तकरीबन दो सालों से कर रही थी, और बीते दिनों ही बिक्री के लिए पेश किए जाने की घोषणा की थी। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.03 लाख रुपये तय की गई है जो कि, 2.08 लाख रुपये तक जाती है। इस बाइक को कंपनी ने रेट्रो लुक के साथ ही मॉर्डन तकनीक का इस्तेमाल किया है।

Royal Enfield Scram 411 के डिज़ाइन की बात करें तो इसमें कई कंपोनेंट ऐसे हैं जो स्क्रैम 411 और हिमालयन को अलग करते हैं। हिमालयन में दिए गए भारी फ्यूल टैंक फ्रेम को दो छोटे साइड पैनल से बदल दिया गया है, और सीट एक नई सिंगल-पीस यूनिट के साथ आती है। टेल सेक्शन को छोटे ग्रैब हैंडल और एक अलग नंबर प्लेट और इंडिकेटर के साथ बदल दिया गया है। इस बाइक को कंपनी ने 7 अलग-अलग रंगों में पेश किया है।

स्क्रैम 411 में एक इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जो Meteor 350 जैसा दिखता है, हालांकि एक अलग कलर ट्रिटमेंट के साथ आता है। रॉयल एनफील्ड ट्रिपर नेविगेशन स्क्रीन को विकल्प के तौर पर दिया गया है। जहां स्क्रैम 411 में टैकोमीटर नहीं है, वहीं रियर एबीएस को स्विच ऑफ करने के लिए बटन भी नहीं दिया गया है।


बाइक की साइज:

लंबाई: 2,160 मिमी
चौड़ाई: 840 मिमी
ऊंचाई: 1,165 मिमी
व्हीलबेस: 1,455 मिमी
सीट की ऊंचाई: 795 मिमी
ग्राउंड क्लीयरेंस: 200 मिमी
ईंधन टैंक क्षमता: 15 लीटर
कुल वजन (ईंधन के बिना): 185 किलोग्राम

Scram 411 को उसी चेचिस पर तैयार किया गया है जिस पर हिमालयन आता है। हालांकि इसमें 19 इंच का छोटा फ्रंट व्हील दिया गया है। इसके अलावा पिछले हिस्से में स्प्रिंग सस्पेंशन देखने को मिलता है। इसका हैंडलबार चौड़ा है जो कि राइडिंग पोजिशन को बेहतर बनाता है। लेकिन इसका ग्राउंड क्लीयरेंस तकरीबन 20एमएम कम है, जो कि 200एमएम तक हो गया है। इससे ये फायदा है कि छोटे कद के लोगों के लिए भी ये बाइक काफी बेहतर है।


इंजन क्षमता:

इस बाइक में कंपनी ने 411cc की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 24.3hp की पावर और 32Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से लैस ये बाइक मुख्य रूप से Yezdi Scrambler जैसे बाइक्स को टक्कर देगी।

Story Loader