
टू—व्हीलर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय बाइक थंडरबर्ड 350 को ऑस्ट्रेलियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें ऑस्ट्रेलिया में इस बाइक को रंबलर 350 नाम से उतारा गया है। वहां इसकी कीमत 6,790 ऑस्ट्रेलियन डॉलर रखी गई है जो इंडियान कंरेसी के अनुसार 3.41 लाख रुपए है। रॉयल एनफील्ड ने ऑस्ट्रेलिया में इस मोटरसाइकल को हल्के बदलावों के साथ पेश किया है।
रॉयल एनफील्ड रंबलर 350 बाइक को ऑस्ट्रेलिया में तीन कलर आॅप्शन— ब्लैक, डार्क ग्रीन और ब्ल्यू में उपलब्ध करवाया गया है। ये बाइक आरामदायक, सिंपल और ओल्ड-स्कूल क्रूज़र पसंद करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है। बाइक के साइड बॉक्स पर नए मोनिकर के साथ अगले शॉकअप पर 2 रिफलैक्टर लगाए गए हैं। हालांकि इसके टैंक डिज़ाइन और हैंडलबार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाइक के इंजन को बेहतर लुक देने के लिए इंजन को ब्लैक फिनिश दी गई है।
बाइक को बनाते वक्त इसमें पॉवर का खास ख्याल रखा गया है। रॉयल एनफील्ड ने रंबलर 350 बाइक में समान 346cc का ट्विन-स्पार्क, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5250 rpm पर 19.8 bhp पावर और 4000 rpm पर 28 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। भारत में इस बाइक को अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियन बाजार में यह बाइक कैसी छाप छोड़ पाती है।
दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो 650सीसी बाइक इंटरसेप्टर जीटी 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 बाइक्स को अगले महीने तक भारत में लॉन्च कर सकती है। दोनों मोटरसाइकिलों को पॉवर देने के लिए ऑइल कूलर के साथ 650 सीसी के दो एयर कूल्ड इंजन दिए गए हैं। इस इंजन के साथ ये दोनों बाइक्स् 7100 आरपीएम पर 47 पीएस की पॉवर और 4000 आरपीएम पर 52 न्यूटन मीटर की टॉर्क जनरेट करती है। नए इंटरसेप्टर में छह स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं, जिसे खासतौर पर इस मोटरसाइकिल के लिए विकसित किया गया है।
Published on:
24 Mar 2018 12:17 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
