
दोपहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल नवंबर माह में अपनी दो 650सीसी बाइक इंटरसेप्टर जीटी 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 से पर्दा उठाया था। इन बाइक्स को इटली के मिलान में संपन्न हुए EICMA 2017 में भी पेश किया गया था। अब खबरें आ रही है कंपनी जल्द ही इसे आॅफिशियल तौर पर भारत में लॉन्च करने वाली है।
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल 650 सीरीज की दो नई बाइक्स को केवल ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हुई हैं। इन दोनों बाइक्स के नाम Interceptor 650 और Continental GT 650 है और इनका प्रोडक्शन रॉयल एनफील्ड के चेन्नई प्लांट में किया जा रहा है। खबरों की माने तो कंपनी इन दोनों बाइक्स को अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है।
बात कीमत की करें तो ऑस्ट्रेलिया में Interceptor 650 की कीमत 10 हजार डॉलर (ऑस्टेलियाई) लगभग 5 लाख रुपए है। जबकि Continental GT 650 बाइक की कीमत 10,400 डॉलर लगभग 5.2 लाख रुपए रखी गई है। लेकिन भारत में इन दोनों बाइक्स की कीमत कुछ कम आएगी क्योंकि इन दोनों बाइक्स को निर्माण भारत में किया जा रहा है। ऐसे में मेक इन इंडिया की वजह से इनकी कीमत कम हो सकती है। हालांकि कीमत को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
दोनों मोटरसाइकिलों को पॉवर देने के लिए ऑइल कूलर के साथ 650 सीसी के दो एयर कूल्ड इंजन दिए गए हैं। इस इंजन के साथ ये दोनों बाइक्स् 7100 आरपीएम पर 47 पीएस की पॉवर और 4000 आरपीएम पर 52 न्यूटन मीटर की टॉर्क जनरेट करती है। नए इंटरसेप्टर में छह स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं, जिसे खासतौर पर इस मोटरसाइकिल के लिए विकसित किया गया है।
कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मौजूदा कॉन्टिनेंटल जीटी 535 की तरह ही दिखती है। जीटी 650 में वहीं हेडलैंप और ईंधन टैंक दिए गए हैं, जो जीटी 535 में हैं। गाड़ी के पिछले हिस्से में कुछ बदलाव किया गया है। रॉयल एनफील्ड के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ लाल ने कहा, दोनों इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मूल्य और रखरखाव के मामले में भारत में आसानी से उपलब्ध होंगे।
Published on:
22 Mar 2018 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
