
Top 5 Fuel Efficient Scooters In India
नई दिल्ली। भारत में ट्रांसपोर्टेशन के लिए स्कूटर एक बेहद ही लोकप्रिय वाहन है। किफायती होने के साथ ही यह सुविधाजनक भी होता है। साथ ही यह हर वर्ग के लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन होता है। साथ ही स्कूटर माइलेज भी अच्छा देते हैं। ऐसे में स्कूटर राइडिंग के साथ बचत में भी मदद करते हैं।
आइए एक नज़र डालते हैं भारत में 5 सबसे ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंट स्कूटर्स पर।
1. TVS Scooty Zest
माइलेज के मामले में टीवीएस स्कूटी ज़ेस्ट देश में नंबर 1 पर है। यह स्कूटी 57 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। स्पोर्टी लुक के साथ इस स्कूटी में सिंक्रोनाइज़्ड ब्रेकिंग सिस्टम, LED DRL's, शटर लॉक, चार्जिंग पॉइंट, एनालॉग स्पीडोमीटर और ओडोमीटर, पास स्विच और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस स्कूटी में 110 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 7.81PS पावर और 8.8Nm टॉर्क जनरेट होता है।
शुरुआती कीमत: 64,641 रुपये।
2. TVS Jupiter 125
माइलेज के मामले में टीवीएस जुपिटर 125 देश में नंबर 2 पर है। यह स्कूटर 53 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। स्पोर्टी लुक के साथ इस स्कूटर में सिंक्रोनाइज़्ड ब्रेकिंग सिस्टम, LED DRL's, शटर लॉक, चार्जिंग पॉइंट, क्लॉक, डिवाइस ड्यू इंडिकेटर, नॉइस फ्री स्टार्टिंग, एनालॉग स्पीडोमीटर और ओडोमीटर, पास स्विच और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस स्कूटर में 125 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 8.15PS पावर और 10.5Nm टॉर्क जनरेट होता है।
शुरुआती कीमत: 73,400 रुपये।
3. Suzuki Access 125
माइलेज के मामले में सुज़ुकी एक्सेस 125 देश में नंबर 3 पर है। यह स्कूटर 52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। स्पोर्टी लुक के साथ फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, LED DRL's, शटर लॉक, चार्जिंग पॉइंट डिजिटल ओडोमीटर और ट्रिपमीटर, एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्रंट पॉकेट, कैरी हुक और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस स्कूटर में 124 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 8.7PS पावर और 10.2Nm टॉर्क जनरेट होता है।
शुरुआती कीमत: 55,589 रुपये।
4. Honda Activa 6G
माइलेज के मामले में होंडा ऐक्टिवा 6G देश में नंबर 4 पर है। यह स्कूटर 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। स्पोर्टी लुक के साथ फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, LED DRL's, एनालॉग ओडोमीटर, ट्रिपमीटर और स्पीडोमीटर, शटर लॉक, पास स्विच, क्लॉक, साइलेंट स्टार्ट और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस स्कूटर में 110 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 7.79PS पावर और 8.79Nm टॉर्क जनरेट होता है।
शुरुआती कीमत: 69,645 रुपये
5. Hero Maestro Edge 125
माइलेज के मामले में हीरो माइस्ट्रो ऐज 125 देश में नंबर 5 पर है। यह स्कूटर 49 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। स्पोर्टी लुक के साथ इस स्कूटर में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, LED DRL's, डिजिटल ओडोमीटर और ट्रिपमीटर, एनालॉग स्पीडोमीटर, चार्जिंग पॉइंट, कॉम्बिनेशन लॉक, ट्रिप एनालिसिस और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस स्कूटर में 125 सीसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 9.1PS पावर और 10.4Nm टॉर्क जनरेट होता है। शुरुआती कीमत: 73,200 रुपये।
Published on:
10 Dec 2021 11:46 am

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
