
जापानी टू—व्हीलर कंपनी यामाहा ने स्कूटर सेगमेंट में अपना एक नया प्रोडक्ट मार्केट में उतारा है। यामाहा ने 125सीसी स्कूटर को X-Max को लॉन्च कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस स्कूटर को यूरोपियन मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी इस स्कूटर को चार कलर (Sonic Grey, Blazing Grey, Phantom Blue और Radical Red) वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है।
वहीं हम बात करें यामाहा के इस नए स्कूटर के फीचर्स की तो एक्स मैक्स स्कूटर को ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ पेश किया गया है। इस स्कूटर में एक खास तरह का सेंसर दिया गया है जो कि पिछले पहिए की स्पीड का ध्यान रखता है। इसमें 15 इंच के व्हील लगाए गए है जो टेलिस्कोपिक सस्पेंशन से लैस हैं। इससे राइड स्टैबिलिटी और कंट्रोल बेहतर रहता है।
इसका आकर्षक लुक भी इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग खड़ा करता है। Yamaha X-Max स्कूटर की सीट के नीचे दो हेल्मेट रखने जितना स्पेस है। वहीं स्कूटर में सेंट्रल एलईडी डिस्प्ले है, जो कि ड्यूल एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स से लैस है। इंजन और पॉवर स्पेसिफिकेशन को देखें तो इस स्कूटर में 124सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है।
इस इंजन के साथ यह 8,750 आरपीएम पर 14बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 6,500 आरपीएम पर 12 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। हालांकि यह स्कूटर भारत में कब तक लॉन्च होगा इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
वहीं हम बात करें तो यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड की अगस्त माह की बिक्री तो कंपनी की अगस्त 2017 में घरेलू बिक्री (नेपाल सहित) पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हाल ही में यामाहा ने अपनी टूरिंग-फ्रेंडली फेजर 25 को 1,29,335 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है, जो प्रीमियम सेगमेन्ट में कम्पनी की बिक्री बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
Published on:
18 Sept 2017 12:18 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
