
Bajaj Dominar
नई दिल्ली: बजाज ऑटो ( Bajaj Auto ) जल्द ही भारत में अपनी नई डॉमिनर 250 ( Dominar 250 ) को लॉन्च करने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मार्च में ही इस बाइक को लॉन्च कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ पुणे की कई बजाज डीलरशिप्स पर इस बाइक की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अगर आप भी इस बाइक को बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 500 से 1000 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
इसके साथ ही बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज भी इस बाइक की लॉन्चिंग को कन्फर्म कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ये बाइक जल्द ही लॉन्च ( Bajaj Dominar 250 Launching ) होने वाली है।
हमने इस बाइक की लॉन्चिंग को लेकर मार्च महीने को इसलिए कन्फर्म किया है क्योंकि जल्द ही कंपनी इसकी राइडिंग शुरू करवाने वाली है और इसके लिए इन्विटेशन भी भेजा जा रहा है। ऐसे में कंपनी मार्च महीने में इस बाइक की लॉन्चिंग भी करवा सकती है। मार्च में कंपनी इस बाइक की टेस्ट राइडिंग के लिए लोगों को इनवाइट कर रही है जिससे लॉन्चिंग से पहले बाइक को लेकर अगर कोई कमी रह जाए तो कंपनी उसपर काम कर सके।
बजाज डॉमिनर 250 पावर के मामले में डॉमिनर 400 से काफी पीछे है, लेकिन कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च करने का फैसला इसलिए लिया है जिससे लोगों तक इस बाइक की पहुंच बनाई जा सके और इसकी कीमत भी कम होगी जिससे लोग आसानी से इसे खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि डॉमिनर 250cc में इंजन इसके ऑस्ट्रियाई रिश्तेदार केटीएम 250 ड्यूक से लिया जाएगा। डिजाइन और अंडरपिनिंग्स की बात करें तो ये डॉमिनर 400 से ही लिया गया है। इस बाइक की कीमत कम रखने के लिए कंपनी डॉमिनर 250 में कई बड़े बदलाव करने वाली है जिससे लोग इसे आसानी से परचेज कर सकें। इस बाइक में से USD फोर्क को निकाला जा सकता है जिससे बाइक की कीमत में कमी आएगी।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सभी बदलावों के बाद Bajaj इस बाइक की कीमत को 1.5 लाख ( एक्स-शोरूम ) रख सकता है। अगर इस डॉमिनर 250 को 1.5 की कीमत में लॉन्च किया जाता है तो ये 1.36 लाख से काफी ज्यादा होगी जिसमें डॉमिनर 400 को साल 2016 में लॉन्च किया गया था।
Updated on:
4 Mar 2020, 5:32 PM IST
Published on:
4 Mar 2020, 5:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.