हाल के दिनों में इंडिया में रेट्रो बाइक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि जावा जैसी बाइक ने भी मार्केट में अक बार फिर से वापसी की है। इंटरसेप्टर 650 को भी रॉयल एनफील्ड ने नियो रेट्रो लुक प्रदान किया है, इसे देखकर आपको 1960 के इंटरसेप्टर की याद आती है। कंपनी ने इस बाइक के फ्रंट में गोल सेप में हेडलैम्प का प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमें रेट्रो लुक वाले साइड इंडिकेटर्स को शामिल किया गया है जो कि आपको पुराने दिनों की याद दिलायेंगे।