
नई दिल्ली : अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं । दरअसल Hero Electric Scooter खरीदने पर आप 6000 रूपए बचा सकते हैं।
Hero Electric Scooter offer- कंपनी के सेलिब्रेट योर फ्रीडम कैम्पेन ( Celebrate your Freedom campaign ) के तहत इस ऑफर की शुरूआत की गई है, जो कि आगामी 31 अगस्त तक जारी रहेगा। कंपनी के इस ऑफर के तहत हाई स्पीड लिथियम स्कूटरों की खरीद पर पूरे 3,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ( Cash Discount ) दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आपको किसी मौजूदा हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर के मालिक द्वारा रेफर किया जाता है तो आपको 2,000 रुपये का अतिरिक्त छूट भी मिलेगा। वहीं रेफर करने वाले व्यक्ति को भी कंपनी 1,000 रुपये का Amazon बाउचर दे रही है।
6 स्कूटर का मिल रहा है ऑप्शन- Hero Electric के पोर्टफोलियो में 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं, जिसमें Optima, Flash, Photon, Dash और NYX जैसे स्कूटर शामिल हैं। इसके अलावां कुछ मॉडल अलग अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
दिल्लीवालों को हो सकता है ज्यादा फायदा- दिल्ली वालों के लिए ये इलेक्ट्रिक स्कूटर ( Electric Scooter ) खरीदने का शानदार मौका है । दरअसल सरकार ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को मंजूरी दी है जिसके तहत ऐसे वाहनों को सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है। यानि लोगों को ज्यादा फायदा हो सकता है।
यहां ध्यान देने लायक बात ये है कि हीरो फिलहाल अपने नेटवर्क विस्तार में लगी है और कंपनी कोरोना अनलॉक के दौरान 600 आउटलेट्स को खोल चुकी है वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी ने मोबाइल स्टूडियो की भी शुरूआत की है।
Published on:
18 Aug 2020, 3:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.