नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक कारों के साथ में अब इलेक्ट्रिक बाइक्स को भी लॉन्च किया जा रहा है जो अच्छी खासी रेंज देती हैं साथ ही ये बेहद ही पावरफुल भी होती हैं। इलेक्ट्रिक बाइक्स ना सिर्फ पर्यावरण को वायु प्रदूषण से बचाती हैं बल्कि आपके पैसे भी बचाती हैं ऐसे में हम आज आपको Revolt RV 400 और Ather 450 स्कूटर के बीच कम्पैरिजन करके बताने जा रहे हैं कि आपके लिए कौन सा स्कूटर बेहतर रहेगा।