2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News ! दमदार इंजन वाली Harley Davidson Street 750 के दाम में हुई 65000 की कटौती ,जानिए नई कीमत

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 ( Harley Davidson Street 750 ) खरीदने का शानदार मौका है । हार्ले डेविडसन ने अपनी एंट्री लेवल बाइक Harley Davidson Street 750 bike की कीमत में कटौती ( Bike price cut ) की है भारत में अब यह बाइक ₹65000 सस्ती हो चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 10 Aug 2020, 4:33 PM IST

Harley Davidson street 750

Harley Davidson street 750

नई दिल्ली : अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो महंगी प्रीमियम Harley Davidsonबाइक खरीदने का सपना देखते हैं लेकिन महंगी कीमत की वजह से आप हमेशा इस ख्वाब को पूरा करने से चूक जाते हैं तो आपके लिए हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 ( Harley Davidson Street 750 ) खरीदने का शानदार मौका है ।

Electric Vehicles: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर मिलेगी छूट, 5 साल में 5 लाख गाड़ियों का लक्ष्य

दरअसल अमेरिकन फ्लैगशिप मोटरसाइकिल बनाने वाली हार्ले डेविडसन ने अपनी एंट्री लेवल बाइक Harley Davidson Street 750 bike की कीमत में कटौती ( Bike price cut ) की है भारत में अब यह बाइक ₹65000 सस्ती हो चुकी है यानी पहले 5.34 लाख रुपए कीमत वाली यह बाइक मात्र 4.69 लाख रुपए में मिल जाएगी ।

कलर वेरिएंट्स के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत - हार्ले डेविडसन के बेस वैरीअंट की तुलना में ऑरेंज ब्लैक ब्लॉक डीलक्स और बालक ने सिल्वर डीलक्स कलर की मोटरसाइकिलों के लिए ₹12000 ज्यादा देने होंगे ।

इंजन और पावर - हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 749 सीसी का लिक्विड कूल्ड रिवॉल्यूशन एक्स वी ट्विन इंजन दिया गया है ।इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 60 एमएम का पी टॉर्च जनरेट करता है ।

फीचर्स -हार्ले डेविडसन में 17 इंच का एलॉय व्हील फ्रंट में और रियल में 15 इंच का एलॉय व्हील दिया गया है अगर सस्पेंशन की बात करें इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फाक सस्पेंशन दिया गया है ।जबकि रियल में गैस चार्ज क्यू शॉक ऑब्जर्वर दिया गया है ।इसके दोनों ही पहियों मेंdisc ब्रेक लगा है तो वहीं सुरक्षा के लिए डुएल चैनल एबीएस भी दिया गया है ।

हार्ले डेविडसन ने भारत में हाल ही में अपने 10 साल पूरे किए हैं और यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है इस बाइक में 13.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है तो वहीं इसका वजन 233 किलोग्राम है ।
देखने वाली बात यह होगी कि कीमत में कटौती करने के बाद इसको ग्राहकों का कितना साथ मिलता है क्योंकि कंपनी मुख्य रूप से कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए ही किफायती मोटरसाइकिल की बिक्री भारत में करने की योजना बना रही है ।