4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ पेट्रोल ही नहीं आपके चालान के पैसे भी बचाएगा ये स्कूटर

Hero का ये स्कूटर देता है जबरदस्त माइलेज इस स्कूटर से नहीं होता किसी तरह का प्रदूषण स्कूटर की कीमत भी रखी गई है बेहद कम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 Sep 2019, 5:18 PM IST

Electric scooter

नई दिल्ली: देश में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए सरकार अब इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के साथ कई अन्य फायदे दिए जा रहे हैं जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। ऐसे में लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। आपने देखा होगा कि इस समय नये ट्रैफिक रूल्स की वजह से खूब चालान भी किए जा रहे हैं लेकिन इस बीच आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एक स्कूटर ऐसा भी है जिसे आप बिना लाइसेंस के भी चला सकते हैं और आपका चालान नहीं कटेगा।

ये स्कूटर है Hero Electric Optima E2 जिसे खरीदने पर चलाना तो बेहद आसान है ही साथ ही इसे चलाने के लिए आपको लाइसेंस नहीं रखना पड़ता है। जी हां, ये स्कूटर ना तो प्रदूषण फैलाता है और ना ही ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ाता है इसलिए ये बेहद ही ख़ास है। ख़ास बात ये है कि इस स्कूटर पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

पावर

पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस स्कूटर में 28AH की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि 250W की मोटर को पावर देती है। बैटरी 48V की वोल्टेज वाली है। इस बाइक को फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे के समय लगता है।

रेंज

ख़ास बात ये है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने के बाद 65 किमी की दूरी तक जा सकता है। यानि कि ये स्कूटर प्रदूषण भी नहीं फैलता है साथ ही ये लोगों के पैसे भी बचाएगा।

कीमत

कीमत की की बात करें तो हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा ई2 की एक्स शोरूम कीमत 57,281 रुपये है। इस स्कूटर के साथ तीन साल की वारंटी मिलती है। वहीं इस कार को खरीदने पर आपको 10,000 रुपये के फायदे मिलेंगे।

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो डिजिटल स्पीडोमीटर, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, रिर्नेटिव ब्रेकिंग, एलईडी बल्ब पीसी हेड लैंप, कंफ्रटेबल सीट, रिमोट लॉक के साथ एंटी थेफ्ट, मोबाइल चार्जिंग सिस्टम, एरोडायनामिक स्टाइल, हाई टॉर्क विद पीडब्ल्यूएम कंट्रोलर (हाई टॉर्क मोटर), लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं होगी