
Hero Splendor Becomes Top Selling Bike
नई दिल्ली: हीरो स्प्लेंडर ( Hero Splendor ) भारत की एक बेहद ही पॉपुलर बाइक है जिसे हर तबके के लोग खरीदना पसंद करते हैं यह बाइक ना सिर्फ किफायती है बल्कि बेहतरीन माइलेज के साथ कम कीमत में खरीदी जा सकती है।
अगर फरवरी 2020 की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक के 184502 यूनिट्स बेच दिए हैं वह भी एक साथ। 1 महीने में किसी बाइक के इतने सारे यूनिट्स देखना काफी बड़ी अचीवमेंट की तरह देखा जा रहा है। इस आंकड़े के साथ बिक्री के मामले में स्प्लेंडर पहले पायदान पर रही ( Hero Splendor Becomes Top selling Bike )।
अगर सभी कंपनियों की बाइक्स की बिक्री देखी जाए तो यह आंकड़ा 480196 रहा जिसमें अकेले 184502 बाइक हीरो स्प्लेंडर रही।
अगर दूसरे पायदान की बात करें तो हीरो की ही एचएफ डीलक्स ( Hero HF Delux ) ने यह जगह अपने नाम की है। हीरो एचएफ डीलक्स की बात की जाए तो फरवरी में इस बाइक के 175997 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
इस पायदान पर तीसरे नंबर पर होंडा सीबी शाइन ( Honda CB Shine ) ने 50 हजार 825 यूनिट्स की बिक्री की, चौथे नंबर पर बजाज पल्सर 49841 यूनिट्स, पांचवे नंबर पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के 41766 यूनिट्स की बिक्री हुई।
छठवें पायदान की बात करें तो हीरो ग्लैमर ( Hero Glamour ) 35752 यूनिट्स, सातवें नंबर पर हीरो पैशन ( hero Passion ) 34797 यूनिट्स, बजाज प्लैटिना ( Bajaj Platina ) 3799 यूनिट्स, नौवें नंबर पर टीवीएस अपाचे 32033 यूनिट्स तो वहीं दसवें नंबर पर रही बजाज सीटी 100 जिसके कुल 27242 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Published on:
24 Mar 2020, 1:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.