नई दिल्ली: हार्ले डेविडसन की बाइक्स को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। हार्ले की ज्यादातर बाइक्स बेहद ही मस्क्युलर और एग्रेसिव लुक देती है लेकिन ये बाइक्स काफी महंगी होती हैं ऐसे में एक शख्स ने अपनी शॉप पर ही बजाज की बाइक को मॉडिफाई करके हार्ले डेविडसन का लुक दे दिया। ये बाइक देखने में बेहद ही स्टाइलिश है साथ ही साथ ये बेहद ही पावरफुल भी है।