3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Okinawa R30 Electric Scooter की भारत में एंट्री, 2000 में कर सकते हैं बुक

okinawa r30 electric scooter भारत में हुआ लॉन्च लॉन्चिंग के साथ ही शुरू हुई बुकिंग 2000 रूपए में कर सकते हैं बुक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Aug 2020, 1:07 PM IST

okinawa r30 electric scooter

okinawa r30 electric scooter

नई दिल्ली: Okinawa Scooters ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों का पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Okinawa R30 Electric Scooter को लॉन्च कर दिया है। पनी ने भारत में इसे 58,992 रुपये ( एक्स-शोरूम ) की कीमत ( okinawa r30 electric scooter price ) पर लॉन्च किया है। Okinawa R30 एक लो स्पीड स्कूटर है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है । मात्र 2000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ कोई भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर सकता है। चलिए अब हम आपको बताते हैं इस स्कूटर से जुड़ी कुछ खास बातें-

मात्र 11,000 रूपए में बुक कर सकते हैं Toyota Urban Cruiser, कंपनी ने Booking Open का किया ऐलान

बैटरी और रेंज (okinawa r30 electric scooter battery ) : किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने से पहले कस्टमर उसकी बैटरी और रेंज के बारे में जानना चाहता है । ये माइलेज की तरह है क्योंकि अगर बैटरी काम पावरफुल होती है तो स्कूटर काफी कम रेंज देता है। Okinawa R30 की बैटरी की बात करें तो ये 1.25kWh की लीथियम-आयन बैटरी से लैस है। इस बैटरी की मदद से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 60km की मैक्सिमम रेंज देने में सक्षम है। वहीं अगर हम इस स्कूटर की टॉप स्पीड की बात करें तो R30 पूरे 25km/h की टॉप स्पीड देता है। इस स्कूटर की बैटरी को चार्ज होने 4-5 घंटे का टाइम लगता है। खास बात ये है कि 1.25 किलोवॉट ऑवर की बैटरी को स्कूटर से डिटैच किया जा सकता है।

सिक्योरिटी की बात करें तो सेफ्टी के लिए इस स्कूटर में ई-एबीएस (इलेक्ट्रॉनिक - असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम) का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसकी बैटरी पर तीन साल की वॉरंटी दे रही है। इसमें लगी 250-वॉट की बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर पर भी तीन साल या 30,000 किलोमीटर की वॉरंटी मिल रही है।

कलर ऑप्शंस- ओकिनावा ने नई आर30 ई-स्कूटर को पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इन कलर ऑप्शन में ग्लॉसी रेड, मेटेलिक ऑरेंज, पर्ल व्हाइट, सी ग्रीन और सनराइज येलो शामिल हैं। अब बात करें लुक्स और डिजायन की तो इस स्कूटर में अगले हिस्से में डुअल टोन फिनिश और एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।