
Rain Can Harm Your Bike
नई दिल्ली: जैसा कि आप देख रहे हैं की लॉक डाउन की वजह से लोग अपने घरों से अपनी बाइक नहीं निकाल सकते हैं। और अब बारिश का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में जो लोग अपने घर के बाहर खुले में बाइक पार्क करते हैं उन्हें खुले में पार्किंग से बचना चाहिए। दरअसल बारिश आपकी बाइक को नुकसान पहुंचा सकती है।
दरअसल लगातार बारिश में भीगने की वजह से बाइक के कुछ पार्ट्स पर प्रभाव पड़ता है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा।
इंजन
आप अपनी बाइक को अगर बारिश में पार्क करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इससे इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अपनी बाइक को मोटे प्लास्टिक कवर से ढक कर रखें।
टायर्स
पानी रबर टायर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। अगर आपकी बाइक कई बार बारिश में भीग जाए तो इसके टायर भी खराब होने लगते हैं क्योंकि ज्यादा समय तक पानी में रहने की वजह से टायर्स पर असर पड़ता है और यह नमी सोख लेते हैं और जल्दी खराब होते हैं।
स्पार्क प्लग
बारिश का पानी कई बार स्पार्क प्लग में भी चला जाता है जिसकी वजह से इनकी लाइफ कम हो जाती है क्योंकि यह पार्क जनरेट करने का काम करते हैं और इनमें पानी जाने के बाद यह बाइक स्टार्ट होने में काफी दिक्कत करते हैं।
Published on:
18 Apr 2020, 7:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.