4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी टॉर्क मोटर्स में इंवेस्ट करेंगे रतन टाटा, जानें क्या होगा खास

रतन टाटा का नया वेंचर इस मोटरसाइकिल कंपनी में करेगा इंवेस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 15 Oct 2019, 5:16 PM IST

ratan.jpeg

नई दिल्ली: देश के जाने माने बिजनेस मैन रतन टाटा हमेशा से स्टार्ट अप्स में इंवेस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। दरअसल रतन टाटा पुणे आधारित इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्ट-अप टॉर्क मोटर्स में निवेश करने वाले है। आपको बता दें कि कंपनी कुछ ही महीनों में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक टी6एक्स को लॉन्च करने वाला है।

रतन टाटा ने टॉर्क मोटर्स में निवेश करने के बारें में बयान जारी किया है कि "पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों के बर्ताव में बहुत बदलाव देखनें को मिला है। यह इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है तथा मैं टॉर्क मोटर्स टीम के कदमों से प्रभावित हूं।"

टॉर्क मोटर्स की पहली बाइक टी6एक्स को जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जाना है। इस बाइक में कंपनी का टिरोस (टॉर्क इंट्यूटिव रिस्पॉन्स ऑपरेटिंग सिस्टम) लगाया गया है। यह बाइक के रेंज, पॉवर आदि के बारें में जानकारी देती है।

उनकी पहली बाइक में लिथियम-आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है तथा इसकी मदद से बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। टॉर्क टी6एक्स की अधिकतम गति 100 किमी/घंटा है तथा इसे सिर्फ 1 घंटे के अल्पसमय में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

रतन टाटा ने हालांकि अभी तक निवेश राशि का खुलासा नहीं किया है। टॉर्क मोटर्स देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी है तथा कंपनी देश में सबसे पहले इलेक्ट्रिक बाइक लाना चाह रही थी । लेकिन रिवोल्ट मोटर्स बाइक की लॉन्चिंग के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।