नई दिल्ली: देश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस बाइक Revolt आज लॉन्च होने वाली है। पहले इस बाइक को 7 अगस्त को लॉन्च होना था लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया था। शुरुआत में Revolt RV400 सिर्फ दिल्ली में ही मिलेगी, उसके बाद कुछ महीनों के बाद इस बाइक को अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।