23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने आई Royal Enfield की इलेक्ट्रिक Bullet Photon, एक बार में तय करेगी 128 की दूरी

आज हम आपको Royal Enfield Electric Bullet की हर उस खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे किसी अन्य इलेक्ट्रिक बाइक से काफी अलग बनाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 5 Apr 2020, 10:23 AM IST

Royal Enfield Photon

Royal Enfield Photon

नई दिल्ली: दुनिया भर में रॉयल एनफील्ड की बुलेट को काफी पसंद किया जाता है और युवाओं में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में भारतीय मार्केट में कई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च हुई है ऐसे में अब रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बुलेट Photon ( Royal Enfield Electric Bullet Photon ) भी सामने आ गई है। यह बुलेट बेहतरीन खासियत ओं से लैस है।

आज हम आपको Royal Enfield Electric Bullet की हर उस खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे किसी अन्य इलेक्ट्रिक बाइक से काफी अलग बनाती है।

पावर और बैटरी

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बुलेट में न्यूटन बेस्ड इलेक्ट्रिक क्लासिक कार की बैटरी लगाई गई है जो इसे पावर देती है। इस बाइक में 14 किलोवाट क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है जो 15.6 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्च जनरेट करती है।

रेंज और टॉप स्पीड

अगर इस बाइक की रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होकर यह 128 किलोमीटर तक राइड की जा सकती है वहीं अगर इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो यह 112 किमी प्रति घंटे है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो रॉयल एनफील्ड की Photon Electric Bullet के लुक और डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं और यह देखने में मौजूदा बुलेट जैसी ही है। इस बुलेट पर राइड करते समय यह जरा भी आवाज नहीं करती है।

कीमत

कीमत की बात करें तो Royal Enfield Photon की कीमत तकरीबन 18.9 लाख रुपए रखी गई है। आम बुलेट से यह कीमत कई गुना ज्यादा है।