19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Studds ने बंद किया हेलमेट का प्रोडक्शन, डाक्टरों के लिए बनाएगी फेस शील्ड

Studds दो तरह की फेस शील्ड बनाएगी जिनमें पहला चश्मा होगा और दूसरा फेस शील्ड होगी। कंपनी में जहां चश्मे की कीमत ₹200 रखी है वही फेस शील्ड की कीमत ₹300 रखी है
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Apr 09, 2020

Studds Face Shield

Studds Face Shield

Studds कंपनी बनाएगी हेलमेट, कोरोना वायरस से लड़ सकेंगे डॉक्टर्स

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन का ऐलान किया जा चुका है और हेल्थ सेक्टर से जुड़े हुए लोग लगातार कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज करने में लगे हुए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज करने के दौरान डॉक्टर और नर्सों को खुद भी सुरक्षित रहना पड़ता है जिससे वह कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकें।

ऐसे में डॉक्टर और नर्सों को कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज करने के दौरान फेस मास्क के साथ एक फेस शील्ड भी पहननी पड़ती है। यह फेस शील्ड अभी भारी संख्या में उपलब्ध नहीं है ऐसे में दिग्गज हेलमेट निर्माता कंपनी Studds ( studds company ) ने डॉक्टरों के लिए इस मेडिकल फेस शील्ड ( studds face shield ) ( starts protective glasses ) को बनाने का फैसला लिया है।

कंपनी दो तरह की फेस शील्ड बनाएगी जिनमें पहला चश्मा होगा और दूसरा फेस शील्ड होगी। कंपनी में जहां चश्मे की कीमत ₹200 रखी है वही फेस शील्ड की कीमत ₹300 रखी है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।

सिर्फ Studds ही नहीं बल्कि स्टील बर्ड मैं भी अपनी मेडिकल फेस शील्ड मार्केट में उतारी है जिसे बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है और डॉक्टर और हेल्थ सर्विस से जुड़े सभी लोग इसे बेहद कम कीमत में आसानी से खरीद कर इसका इस्तेमाल खुद को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कर सकते हैं।