पावर और स्पेशिफिकेशन के मामले में Bajaj Platina 100 में 102 cc का सिंगल सिलेंडर 2 वेल्व, DTS-I इंजन दिया गया है जो कि 7500 Rpm पर 5.8KW की पावर और 5500 Rpm पर 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में इस बाइक के फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक है। सस्पेंशन की बात करें तो इस बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क टाइप 135mm ट्रैवल और रियर में स्प्रिंग इं स्प्रिंग टाइप, 110mm ट्रैवल सस्पेंशन है। कीमत के मामले में Bajaj Platina 100 की शुरुआती कीमत 40896 रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) है।