
TVS Apache RTR 160
नई दिल्ली: अप्रैल 2020 से BS6 नॉर्म्स लागू हो रहे हैं और सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को अपग्रेड कर रही हैं। TVS भी अपनी पॉपुलर बाइक Apache RTR 160 को BS6 इंजन के साथ लाई है। BS4 मॉडल के मुकाबले टीवीएस की इस बाइक का BS6 वेरियंट करीब 6,000 रुपये महंगा है। फिलहाल इस बाइक के रियर ड्रम वेरियंट की कीमत 93,500 रुपये है, जबकि इसके रियर disc वेरियंट की कीमत 96,500 रुपये है। BS6 इंजन वाली बाइक में कंपनी ने फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसे रेस ट्यून्ड-FI/RT-Fi टेक्नोलॉजी नाम दिया गया है।
लुक्स और डिजाइन-
अपाचे RTR160 बाइक में नए बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं जिसकी वजह से ये बाइक काफी स्पोर्टी नजर आ रही है।
इन कलर्स में मिलेगी ये बाइक- बाइक के कलर ऑप्शन्स में कोई चेंज नहीं किया गया है।पहले की तरह ही इस बार भी ये बाइक मैट ब्लू, टी ग्रे, पर्ल वाइट, मैट रेड, ग्लॉस रेड और ग्लॉस ब्लैक कलर में मिलेगी।
पहले से ज्यादा पॉवरफुल होगा इंजन-
BS6 इंजन के साथ आने वाली TVS Apache RTR 160 बाइक थोड़ी ज्यादा पावरफुल है। बाइक में 159.7cc, टू-वॉल्व, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो कि 15.5bhp का पावर और 13.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का BS4 वर्जन 14.9bhp का पावर और 13.03Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
सेफ्टी फीचर्स- सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई टीवीएस अपाचे RTR 160 के फ्रंट वील में disc ब्रेक दिए गए हैं। वहीं, बाइक के रियर वील में disc ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही, ब्रेकिंग के समय स्किड होने से बचाने के लिए सिंगल-चैनल ABS दिया गया है।
Updated on:
23 Jan 2020, 10:58 AM IST
Published on:
23 Jan 2020, 10:58 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.