4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ural Motorcycles में लगा है रिवर्स गियर, रूस में की जाती है तैयार

शोले में दिखाई गई Ural Bike को लोगों ने काफी पसंद किया था और ऐसी ही एक बाइक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 11 Apr 2020, 4:25 PM IST

Ural Motorcycles Side Car

Ural Motorcycles Side Car

नई दिल्ली: आप सभी को बॉलीवुड फिल्म शोले ( Sholey Movie ) तो याद ही होगी। इस फिल्म के प्रमुख पात्र जय और वीरू ( Jai Veeru ) की दोस्ती को हर किसी ने पसंद किया लेकिन इनकी दोस्ती को खास बनाने का श्रेय इनकी बाइक को भी जाता है जो भारत में मिलने वाली किसी भी बाइक से काफी अलग थी क्योंकि इसमें एक साइड कार लगाई गई थी।

शोले में दिखाई गई इस बाइक को लोगों ने काफी पसंद किया था और ऐसी ही एक बाइक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह बाइक है Ural Motorcycles जिसे अब IZM-Ural के नाम से जाना जाता है। ‌Ural Bike ठीक उसी तरह दिखती है जैसा शोले में दिखाई गई बाइक थी।

यह काफी पुरानी बाइक है और कंपनी इस बाइक का प्रोडक्शन रूस के एक कस्बे में करती है जिसका नाम Irbit है। इस बाइक को बनाने का ज्यादातर काम हाथ से किया जाता है ऐसा इसलिए है कि कंपनी इस बाइक की विरासत को बरकरार रखना चाहती है।

खासियत

इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड कार दी जाती है जिसमें स्टोरेज स्पेस भी लगाया गया है। इसके साथी बाइक में 19 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक, एनालॉग स्पीडोमीटर, बड़े मडगार्ड के साथ एक स्पेयर व्हील दिया गया है। इस बाइक में डबल साइलेंसर भी लगाए गए हैं जो उसके लुक बेहद खास बनाते हैं।

बाइक में लगा है रिवर्स गियर

आपने सिर्फ कार या बड़े वाहनों में ही रिवर्स गियर के बारे में सुना होगा लेकिन इस बाइक में भी इस रिवर्स गियर लगाया गया है जिससे आप आसानी से इसे बैक कर सकते हैं यह ठीक उसी तरह जिस तरह से किसी कार या बड़े वाहन में होता है। इस बाइक में फॉर स्पीड गियर बॉक्स लगाया गया है और इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इंजन और पावर

इंजन और पावर की बात करें तो इस बाइक में 749 सीसी का 2 सिलेंडर इंजन लगाया गया है जो एयर कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 41 बीएचपी की पावर और 57 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

कीमत

कीमत की बात करें तो इस मोटरसाइकिल को आप भारत में नहीं खरीद सकते लेकिन इसे विदेश से आयात किया जा सकता है जिसकी कीमत तकरीबन ₹1324000 है।