8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर में बड़ा हादसा! ट्रैक पर सो रहे दो बाराती आए मालगाड़ी की चपेट में, एक की मौत, दूसरे के दोनों पैर कटे

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर के नगोई निवासी दो युवक रिश्तेदार के बारात में शामिल होने के लिए सीपत के आमानारा गए थे। दोनों युवक एनटीपीसी की रेलवे लाइन पर लेटे हुए थे...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 May 2024, 2:50 PM IST

bilaspur today news, accident, train accident

CG Accident News: बिलासपुर के नगोई निवासी दो युवक रिश्तेदार के बारात में शामिल होने के लिए सीपत के आमानारा गए थे। दोनों युवक एनटीपीसी की रेलवे लाइन पर लेटे हुए थे, इस दौरान गुजरी मालगाडी़ की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे की हालत गंभीर है। सीपत पुलिस मामले में जांच कर कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े: 12 वीं में फेल हुई तो मौत को लगाया गले, कमरे में फंदे से लटकते मिली लाश, परिजन बोले- टेंशन में थी…

पुलिस के अनुसार नगोई निवासी अरुण पिता राजेन्द्र खरे (30) व शिवदयाल पिता गेंदराम सोनी (25) बारात में शामिल होने के लिए सीपत के आमानारा गए थे। शादी कार्यक्रम के दौरान दोनों युवक कहीं चले गए। साथ में पहुंचे बारातियों ने जब दोनों के काफी देर तक पहुंचने पर खोजबीन शुरू की तो पता चला दोनों एनटीपीसी की रेलवे लाइन पर लेटे हुए थे। इस दौरान मालगाड़ी ने दोनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में अरुण खरे की मौत हो गई व शिवदयाल सोनी के दोनों पैर कट गए हैं। 108 की सहायता से शिवदयाल सोनी को सिस पहुंचाया गया, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। सीपत पुलिस मामले में दोनों किन कारणों से पटरी पर लेटे हुए थे, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने का हवाला दे रही है।