बिलासपुर. चकरभाठा हवाई पट्टी का हाल देखकर यह माना जा रहा है कि काम पूरा होने में कम से कम एक माह और लग सकते हैं। हालांकि रन-वे निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन बिजली फिटिंग का काम अधूरा है। वहीं पार्किंग स्थल नहीं बन सका है। कलेक्टर पी. दयानंद ने हाईकोर्ट में दिए गए जवाब में कहा था, कि 14 अगस्त तक चकरभाठा हवाई पट्टी पर काम पूरा हो जाएगा। तय तिथि पर हाईकोर्ट की सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है। लेकिन चकरभाठा हवाई पट्टी पर शुक्रवार को भी करीब सौ मजदूर काम करने में जुटे रहे। रन-वे के किनारे टैक्स -वे पर मिट्टी व मुरुम बिछाने और रोड रोलर से लेवल करने का कार्य चल रहा है। हालांकि यह कार्य कब तक पूरा होगा, यह बताने के लिए मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं मिला।