
सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में लगाए गए 500 पौधे, लिया गया रक्षा का संकल्प
बिलासपुर. मिशन ग्रीन बिलासपुर महाअभियान के 9 वें दिन कलेक्टर पी. दयानंद ने सिरगिट्टी आद्योगिक प्रक्षेत्र में उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के साथ पांच सौ पौधे लगाए। कलेक्टर ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य बिलासपुर को हरा भरा बनाना है। पौधे रोपित करने के साथ ही पौधे के बचाने पर भी विशेष ध्यान रखना होगा। सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र में लगभग 500 पौधे रोपित किए। उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर ने नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड एवं बीईसी फर्टिलाइजर प्रक्षेत्र में पौधे लगाए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दीकी भी मौजूद थीं।
कलेक्टर ने नर्मदा ड्र्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नवीन अग्रवाल ने प्रोडेक्शन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानी संरक्षण के लिए रेनवाटर सिस्टम भी लगाया गया है। कंपनी द्वारा लगभग 25 एकड़ में पिछले वर्षों में पौधे लगाए गए जो कि वृक्ष बन गए हैं। कलेक्टर ने इसके बाद बीईसी फर्टिलाइजर संयंत्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजीएम वक्र्स दिलीप गोवर्धन ने फर्र्टिलाइजर उत्पादन की प्रोसेस की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ,जिला पंचायत की सीईओ ने ं संयंत्र परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, महासचिव केके .झा, उपाध्यक्ष अरूण अग्रवाल, रामदास अग्रवाल , जितेंद्र गांधी, महाप्रबंधक उद्योग एवं वाणिज्य जीएस नेताम सहित उद्योग संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लायंस क्लब के सदस्यों ने भी किया गीतांजलि सिटी में पौधा रोपण
लायंस क्लब द्वारा ग्रीन सिटी के तहत 11000 लगाने का टारगेट रखा है। इसके तहत हमारा गीतांजलि सिटी फेस- 2 एवं गीतांजलि गार्डन जो अब लायंस वाटिका हो गया है। इस गार्डन को लायंस क्लाब क्रा संचालित किया जाएगा। गार्डन में आंवला, नीम, गुलमोहर, सतवंत आदि के 210 पौधे लगाए गए। रौपे गए पौधों की निगरानी एसआर साहू करेंगे। पौध रोपण के दौरान प्रकाश अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, शिव अग्रवाल, मनजीत सिंह अरोरा, दर्शन छाबड़ा, असीतपाल जुनेजा, अरविन्द दीक्षित, डॉ. आर. के खेत्रपाल, जीएम गुप्ता, कमल बजाज, संजय गुप्ता उमेश मुरारका, एन.के. भण्डारी, राजेन्द्र चावला, इत्तफाक सागरी, डॉ. अरूण शुक्ला, नरेश लिखमानिया, बी.एस. गंभीर, आदि लोगों ने विशेष सहयोग दिया।
छत्तीसगढ़ ब्राह्मण सेना की ओर से समाज के वरिष्ठ जनों की पुण्यस्मृति में किया गया पौधरोपण
क्रांतिवीर चन्द्रशेखर आजाद की 112 वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ ब्राह्मण सेना एवं पर्यावरण प्रेमी मंच द्वारा पौधरोपण मुक्तिधाम सरकण्डा में समाज के वरिष्ठ सदस्यों के पुण्यस्मृति में किया गया। समाज के सुदेश दुबे साथी ने बताया कि देवकीनंदन दीक्षित स्मृति मुक्ति धाम सरकंडा में क्रांतिवीर पंडित चन्द्रशेखर आजाद, सर्वस्वदानी पंडित देवकीनंदन दीक्षित नगर के प्रथम विधायक डॉक्टर शिवदुलारे मिश्र, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर पालिका पंडित मुन्नूलाल शुक्ला, पूर्व सांसद पंडित मदनलाल शुक्ल, शिक्षा विद पंडित कन्हैयालाल शुक्ल, समाजसेवी पंडित चन्द्रमौली बाजपेयी की पुण्यस्मृति में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीके पान्डेय, गोपाल तिवारी, डॉ.राजीव अवस्थी, शिवा मिश्र, पार्षद राजेश शुक्ल, अमित दुबे, दिव्य प्रकाश दुबे, अधिवक्ता आशीष शुक्ल, रविशंकर तिवारी, सुनील शुक्ल, संदीप बाजपेयी, विकास बाजपेयी, अभिषेक मिश्र, विक्रंात तिवारी, शशिकांत मिश्र, सृष्टि धर मिश्र, सिद्धांत दुबे सहित सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जेपी वर्मा कॉलेज में पौधरोपण
शासकीय जेपी वर्मा स्नातकोत्तर, कला एवं वाणिज्य कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के स्वयंसेवक और सेविकाओं ने कॉलेज के इकाई क्रमांक 1 और 2 में नाीम, करंज और ट्री-गार्ड लगाए। कॉलेज के प्राचार्य अनिल मुशरिफ, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. केके सिन्हा एवं डॉ. रंजू गुप्ता ने नीम के पौधे लगाए। कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सुधीर शर्मा, आलोक वर्मा, जयश्री शुक्ला, डीएस मिश्रा, संजय तिवारी, श्रावणी चक्रवर्ती, एलपी मिरी, प्रिया बजाज, सुनील शर्मा समेत छात्रों ने भी पौधे लगाए। पौधरोपण का कार्यक्रम कॉलेज के वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.उषा शिवहरे के निर्देशन में हुआ।
डे केयर सेंटर में वृद्धजनों ने किया पौधरोपण
निर्मल सहयोगी समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित डे केयर सेंटर में वृद्धजनों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष निर्मल पाल मौजूद रहीं। इस संस्था परिसर में वृद्धजनों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों में रमता बाई, पी. शकुंतला, सोनबाई, कल्याणी शर्मा, कौशिल्या सहिस, बसंती जायसवाल, सूखाबाई बंजारे, अरूणा बघेल, मीना जांगड़े, रहसबाई बघेल, रामबाई ध्रुव, पीलाबाई भास्कर, रेणुका प्रधान किरण शर्मा, द्वारिका शर्मा, सौखीलाल बंजारे, अगरमन बंजारे, लखनलाल साहू, बीआर साहू, आई कृष्णाराव आदि मौजूद रहे।
Published on:
24 Jul 2018 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
