
Mahashivratri 2025: बिलासपुर के ज्योतिषाचार्य जागेश्वर अवस्थी ने कहा 31 साल बाद इस दिन बुध, शनि और सूर्य तीनों कुंभ राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
महाशिवरात्रि के दिन कई भव्य आयोजन होने जा रहे हैं, जिनमें मंदिरों और शिवालयों में विशेष साज-सज्जा, पूजन अर्चना, रुद्राभिषेक, महाअभिषेक और शिव बारात जैसे आयोजन प्रमुख होंगे। शहर के शिव मंदिरों में भी महोत्सव की विशेष रूप से तैयारियां चल रही हैं, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना और भक्तों के लिए भव्य आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर शहर के मदिंरों में अधिक से अधिक भक्तों के पहुचंने की संभावना हैं।
मसानगंज स्थित शिव मंदिर में शिव की पूजा आराधना की जाएगी। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान भगवान पारदेश्वर का अद्भुत शृंगार किया जाएगा और भक्तों को अलौकिक दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। इस विशेष महोत्सव के दौरान पुष्पहोली का आयोजन किया जाएगा। इस शिवरात्रि पर शहर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत अवसर मिलेगा, जहां उन्हें न केवल धार्मिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उनके आस्था और श्रद्धा का भी सम्मान होगा।
फरवरी का महीना धार्मिक आस्था और पर्व-त्योहारों की समृद्धि से भरा है। यह महीना विनायक चतुर्थी से शुरू होकर महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिकता के रंग में रंगा रहने वाला है। रथ सप्तमी से लेकर नर्मदा जयंती, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि तक हर दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।
इस माह में भगवान विष्णु, महादेव, मां पार्वती, श्रीजी और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना होगी। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, शबरी जयंती और गुरु रविदास जयंती जैसे ऐतिहासिक पर्व भी मनाए जाएंगे। इसमें नर्मदा जयंती 4 फरवरी को मनाई गई। 8 फरवरी को जया एकादशी व 9 फरवरी को प्रदोष व्रत रखा गया।
इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
12 फरवरी : माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति, रविदास जयंती
13 फरवरी : फाल्गुन माह आरंभ और ललिता जयंती
16 फरवरी : द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी : यशोदा जयंती
19 फरवरी : शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी : शबरी जयंती
21 फरवरी : जानकी जयंती
24 फरवरी : विजया एकादशी
25 फरवरी : प्रदोष व्रत
26 फरवरी : महाशिवरात्रि
27 फरवरी : फाल्गुन अमावस्या
Updated on:
10 Feb 2025 03:00 pm
Published on:
10 Feb 2025 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
