
Rashifal 2025: धनु व मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह शुक्र ग्रह के स्वामित्व की राशि वृषभ में ही मार्गी हो गए हैं। पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को वृषभ राशि में ही वक्री हुए थे, इसके बाद से लेकर बृहस्पति लगातार वक्री चल रहे थे। 4 फरवरी को दोपहर 3.10 बजे वृषभ राशि में मार्गी हो गए। गुरु मार्गी होने के बाद आगामी 15 मई को 13 माह बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
बिलासपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया ग्रहों की चाल हमेशा ही तीन तरह की होती है, जिसमें मार्गी, वक्री और चलित रहते हैं। वक्री होते हैं तो जिस किसी जातक की राशि में मार्गी होने के दौरान शुभ हैं, तो वक्री में फल नकारात्मक देते हैं। लेकिन, पुन: मार्गी होने के कारण उस राशि के लिए ग्रह सकारात्मक हो जाता है। इसका असर 12 राशियों पर पड़ता है। यह देश-दुनिया पर भी असर डालेगा। बृहस्पति का संबंध धर्म, न्याय, विश्वास, वित्तीय प्रबंधन, शिक्षा आदि का कारक होता है। मार्गी होने पर इन पर शुभ प्रभाव होगा।
मेष - परिवार वृद्धि, धन लाभ, समान, शिक्षा में सफलता।
वृष - विवाह के योग बनेंगे, भाग्य साथ देगा, संतान की उन्नति होगी।
मिथुन - अच्छे कार्यों पर और दूर की यात्राओं पर धन खर्च हो सकता है।
कर्क - व्यापार, नौकरी, रोजगार की दृष्टि से गुरु अच्छा धन लाभ करेंगे।
सिंह - नए रोजगार, जॉब प्राप्त हो सकते हैं। वाहन, भूमि, मकान का लाभ प्राप्त होगा।
कन्या - धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्राएं अधिक होती हैं।
तुला - श्रम संघर्ष करना होगा, गुप्त परेशानी, चिंता बढ़ेगी।
वृश्चिक - विवाह के योग बनेंगे, आर्थिक लाभ उन्नति होगी, भाई-बहनों को लाभ होगा।
धनु - धन की कमी आ सकती है। कुछ उलझनें रहेंगी।
मकर - संतान लाभ, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता।
कुंभ - जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। जमीन जायदाद के कार्य में संभलकर धन खर्च करें।
मीन - भाग्य साथ देगा, धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
Updated on:
07 Feb 2025 01:21 pm
Published on:
07 Feb 2025 01:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
