
CM Bhupesh Baghel
बिलासपुर. अपने निजी दौरे पर बिलासपुर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से छग भवन में चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अब गोबर से बिजली बनाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब सोलर की बजाय ग्रीन एनर्जी से रोशन होगा। सोलर ऊर्जा में सूर्य का प्रकाश नहीं मिलने पर अंधेरा हो जाता है, बारिश होने पर नहीं चलता है वो अब नहीं होगा। छग सरकार गोबर से दीया, गमला, गौ कास्ट के साथ साथ बिजली बनाने का भी काम करेगी।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम ने भाजपा पर हमला किया उन्होंने कहा कि इससे बड़ा अपमान रमन सिंह के लिए क्या हो सकता है कि जिसके नेतृत्व में चार बार चुनाव लड़ा गया, 15 मुख्यमंत्री रहे उन्हें ही भाजपा कोई चेहरा नहीं मानती। वे अपने ही पार्टी में अपमान का घूंट पीकर दाएं-बाएं बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, जब से डी पुरंदेश्वरी जी आई हैं तब से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को खूब हंटर लगा रही हैं। लेकिन गजब की वो महिला हैं।15 साल जो मुख्यमंत्री रहा उसको बोल दी कि वो हमारा चेहरा नहीं हैं। इसके बाद रमन सिंह ने बोला मैं छोटा चेहरा, उसे भी पुरंदेश्वरी ने कहा वो भी नहीं हैं।
भाजपा चिंतन बैठक का सार थूक निकला
सीएम ने कहा कि मैं नहीं समझता कि जुबान इतनी खराब होगी कि कोई महिला बोले कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पलटकर थूक दे तो भूपेश और उसकी सरकार बह जाएगी। भाजपा के तीन दिन के चिंतन शिविर का सार थूक निकाला। उन्होंने कहा भाजपा के पास चुनाव के लिए नया मुद्दा नहीं है। कभी भी अपने पुराने मुद्दों पर बात नहीं करती है और न ही अपने पुराने मुद्दों पर वोट मांगती है। भाजपा न तो जीएसटी न तो नोटबंदी पर वोट मांगती है और न ही 15 लाख रुपए के नाम पर वोट मांगती है।
ये रहे उपस्थित
मुख्यमंत्री पाटन से सीधे जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपेड पर उतरे। इसके बाद वे कार से छग भवन पहुंचे। इस दौरान संसदीय सचिव रश्मि सिंह, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, जिप अरुण सिंह चौहान, अभयनाराण राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Published on:
21 Sept 2021 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
